Palak Ka Nimona Recipe in Hindi | पालक का निमोना

- Advertisement -

आज मैं Palak Ka Nimona बनाने वाली हूँ | इसके पहले मैं मटर का निमोना रेसिपी आप सभी के साथ शेयर कर चुकी हूँ | पालक का निमोना हेल्दी होने के साथ साथ बहोत स्वादिष्ट होता है | पालक में आयरन पाया जाता है | पालक खाने से खून की कमी नहीं होती है ऐसा डॉक्टर्स का कहना है | ज्यादातर बच्चे पालक खाना पसंद नहीं करते है |

अगर आप इस तरीके से पालक बनाएँगे तो उन्हें पता ही नहीं चलेंगे पालक का निमोना है या मटर का | पालक का आप काफी कुछ बना सकते है जैसे : पालक पनीर, पालक पराठा, पालक पकौड़ा, पालक कोफ्ता, पालक आलू की सब्जी आदि | पालक से बना कोई भी डिश हो बहोत ही फायदेमंद होता है | चलिए पालक का निमोना बनाना शुरू करते है और देखते है पालक का निमोना बनाने में हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |

पालक का निमोना बनाने की सामग्री :

पालकएक पाव
आलू2 कटा हुआ
जीरा1/2 टेबलस्पून
हरा धनिया1 कप
हरी मिर्च2
लहसुन5 से 6
अदरक1 इंच
नमकस्वादनुसार
आयल2 टेबलस्पून
पानी1 ग्लास

Palak Ka Nimona kaise Banaye |पालक का निमोना बनाने की सामग्री :

पालक का निमोना बनाने के लिए सबसे पहले पालक को अच्छे से धोकर काट लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करके कुकर में एक ग्लास पानी डालेंगे और वाश किया हुआ पालक डालकर कुकर का ढक्क्कन बंद कर देंगे | 2 सिटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे | अब आलू काट कर रख लेंगे और हरा धानिया, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक को जार में डालकर पीस लेंगे | इसके बाद बॉयल किया हुआ पालक को भी जार में डालकर पीस लेंगे | एक बार फिर से गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रखकर तेल डाल देंगे |

तेल गरम होने के बाद जीरा डाल देंगे इसके बाद पालक का पेस्ट डालकर 2 मिनट तक चलाते हुए भुनेगे | अब आलू और हरा धानिया का पेस्ट डाल देंगे 2 मिनट और भुनेगे 2 मिनट बाद हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे | इसके बाद पानी और नमक डालकर 3 से 4 मिनट पकाएंगे | 4 मिनट बाद हेल्दी और स्वादिष्ट निमोना बनकर तैयार है | निमोना को आप चावल रोटी के साथ सर्व कर सकते है | एक बार पालक का निमोना आप भी ट्राई करें आपको जरूर पसंद आयेगा |

Q. पालक में क्या पाया जाता है ?

Ans.पालक में विटामिन A, B,K,आयरन और पोटैशियम आदि पाया जाता है |

Qपालक खाने के फायदे ?

Ans.पालक खाने से आयरन की कमी दूर हो जाती है | पालक हड्डियों को मजबूत बनाने में मदगार होता है | साथ ही आँखों के लिए भी बहोत फायदेमंद होता है | 

Q. पालक को इंग्लिश में क्या कहते है ?

पालक को इंग्लिश में (Spinach) स्पिनच कहते है ?

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -