गांठ गोभी करी रेसिपी | Ganth Gobi Ki Sabzi

- Advertisement -

आज मैं फूल गोभी, पत्ता गोभी के बाद Ganth Gobi Ki Sabzi बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | गांठ गोभी हमारे सेहत के लिए भी काफी अच्छा होता है | गांठ गोभी को लोग अलग अलग तरीके से बनाते है | लेकिन मुझे तो गांठ गोभी करी ज्यादा पसंद आती है | इसलिए आज भी मैं गांठ गोभी करी ही बनाउंगी | गांठ गोभी करी आप बनाइये और खाइये आप सभी को मेरी ये रेसिपी जरूर पसंद आएगी | तो चलिए फटाफट गांठ गोभी करी बनाना शुरू करते है और देखते है, गांठ गोभी करी बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

गांठ गोभी करी बनाने के लिए सामग्री :

  • गांठ गोभी – 1 कटा हुआ
  • प्याज – 1 कटा हुआ
  • जीरा – 1/2 टेबलस्पून
  • हरी मिर्च – 2
  • टमाटर – 3 पिसा हुआ
  • अदरक – 1 इंच
  • लहसुन – 5 से 6 कली
  •  haldi पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • अमचूर पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/4 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ 2 टेबलस्पून
  • आयल – 3 टेबलस्पून
  • पानी – 1/2 ग्लास
  • नमक – स्वादनुसार

Ganth Gobi Ki Sabzi Kaise Banate Hai | गांठ गोभी करी बनाने की विधि :

सबसे पहले गांठ गोभी को छीलकर काट लेंगे और अच्छे से वाश कर लेंगे | इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन का पेस्ट बना लेंगे | प्याज को भी काट कर रख लेंगे | सारी तैयारी करने के बाद गैस ऑन करेंगे और कुकर रखकर आधा ग्लास पानी डालकर वाश किया हुआ गांठ गोभी को डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे | और एक सिटी आने का वेट करेंगे 1 सिटी आने के बाद कुकर उतार कर गैस पर कड़ाई रख देंगे कड़ाई और आयल डाल देंगे | आयल गरम होने के बाद जीरा डाल देंगे जीरा चटकने के बाद कटा हुआ प्याज डाल देंगे और गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएंगे |

इसके बाद टमाटर का पेस्ट डालकर 3 से 4 मिनट तक अच्छे से चलाते हुए भुनेगे | 4 मिनट बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर डालकर 1/2 मिनट और भुनेगे | इसके बाद बॉयल किया हुआ गांठ गोभी डाल देंगे और अच्छे से मिला देंगे साथ में पानी और नमक भी डाल देंगे | इसके बाद ढककर 4 से 5 मिनट पकाएंगे | 5 मिनट बाद ऊपर से गरम मसाला और बारीक कटा हरा धनिया डालकर मिला देंगे | गांठ गोभी की स्वादिष्ट करी बनकर तैयार है | सर्विंग पॉट में निकाल कर सर्व करें | आपको मेरी रेसिपी कैसी लगी |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -