Home Vegetable Recipe Shimla Mirch aur Aloo recipe | आलू शिमला मिर्च की सब्जी

Shimla Mirch aur Aloo recipe | आलू शिमला मिर्च की सब्जी

0
Shimla Mirch aur Aloo recipe | आलू शिमला मिर्च की सब्जी

शिमला मिर्च आलू सब्जी – Aloo Capsicum recipe, How to make shimla mirch aur aloo recipe |

शिमला मिर्च की सब्जी खाने में बहोत ही टेस्टी लगता है आज मैं आपको शिमला मिर्च की सुखी लाजवाब सब्जी बनाने का तरीका बताउंगी | शिमला मिर्च की ये सब्जी लंच बॉक्स के लिए बहोत ही अच्छा होता है | आलू शिमला मिर्च की सब्जी पराठा के साथ बहोत ही टेस्टी लगता है | आलू शिमला मिर्च की ये सब्जी बनाने में ज्यादा समय नहीं  लगता है | चलिए सब्जी बनाना शुरू करते है और देखते है सब्जी बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता है |

आलू शिमला मिर्च की सब्जी बनाने के लिए सामग्री :

  • शिमला मिर्च – 2 कटा हुआ
  • आलू – 3 से 4 काट हुआ
  • प्याज – 2 कटा हुआ
  • टमाटर – 3 कटा हुआ
  • जीरा – 1/2 टेबलस्पून
  • अदरक लहसुन का पेस्ट – 1 टेबलस्पून
  • हींग – 1/4 टेबलस्पून
  • हल्दी पाउडर – 1/4 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • अमचूर पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • गरम मसाला – 1/4 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल – 3 टेबलस्पून

Shimla Mirch aur Aloo recipe in Hindi | आलू शिमला मिर्च की सब्जी बनाने की विधि :

सबसे पहले आलू शिमला मिर्च को छीलकर वाश कर लेंगे फिर काट लेंगे | साथ में प्याज को छीलकर काट लेंगे फिर गैस ऑन करेंगे और कड़ाई में डाल देंगे आयल गरम होने के बाद जीरा डाल देंगे जब जीरा चटक जाये तब कटा हुआ प्याज डालकर ब्राउन होने तक भुनेगे | प्याज ब्राउन होने के बाद कटा हुआ आलू डालकर ढककर 3 मिनट तक पकाएंगे | बीच में कलछी से चलाकर चेक कर लेंगे आलू पकने के बाद अदरक लहसुन का पेस्ट डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे |

इसके बाद कटा हुआ टमाटर डाल देंगे और सब्जी को ढक देंगे जब टमाटर सॉफ्ट हो जाये तब कलछी से टमाटर को मैश कर देंगे | इसके बाद शिमला मिर्च डालकर ढक देंगे और 3 से 4 मिनट कम फ्लेम पर पकाएंगे | 4 मिनट बाद गरम मसाला और कटा हुआ हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला देंगे और गैस को बंद कर देंगे | बहोत ही टेस्टी शिमला मिर्च की सुखी सब्जी बनकर तैयार है | सब्जी को सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें | इस सब्जी के साथ आप पराठा, पूरी, रोटी या दाल चावल के साथ सर्व कर सकते है | 

अन्य पढ़े :

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here