Patta Gobhi ki Sabzi New Style | पत्ता गोभी की टेस्टी सब्ज़ी

- Advertisement -

आज मैं एकदम नए  तरीके से Patta Gobhi ki Sabzi बनाने वाली हु इसे बनाना बहुत ही आसान है |  ये सब्जी देखने में जितना अच्छी लगती है उतना खाने में भी | मैंने इस सब्जी को एकदम अलग इसलिए कहा क्यूंकि वास्तव में एकदम अलग तरीका है इसे बनाने का | इसमें कच्चा नारियल भी डाला जाता है जिससे सब्जी में चार चाँद लग जाते है | कुछ ज्यादा तारीफ हो गयी है चलिए फटाफट सब्जी बनाना शुरू करते है | और देखते है सब्जी बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता पड़ती है | अगर आपको मेरी ये रेसिपी पसंद आये तो कमेंट जरूर करें |

पत्ता गोभी सब्जी बनाने की सामग्री :

  • पत्ता गोभी – 1 कटा हुआ
  • गाजर कटा हुआ – आधा कटोरी लम्बे शेप में कटा हुआ
  • मटर – आधा कटोरी
  • कच्चा नारियल – आधा कप ग्रेड किया हुआ
  • राई – 1/2 टेबलस्पून
  • करी पत्ता – 4 से 5
  • साबुत लाल मिर्च – 4 से 5
  • आयल – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार

How to Make Patta Gobhi ki Sabzi Recipe | पत्ता गोभी की सब्जी बनाने की विधि :

सबसे पहले पत्तागोभी और गाजर को वाश करके काट लेंगे | नारियल को ग्रेड कर लेंगे साथ में मटर को भी छीलकर रख लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रखकर आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद राई, साबुत लाल मिर्च, करी पत्ता डाल देंगे | राई चटकने के बाद मटर डालकर ढक देंगे और 2 मिनट तक पकाएंगे 2 मिनट बाद गाजर डाल देंगे गाजर को भी ढक कर सॉफ्ट होने तक या 2 से 3 मिनट तक पकाएंगे |

इसके बाद पत्ता गोभी डालकर 3 मिनट पकाएंगे साथ में नमक भी डाल देंगे | 3 मिनट बाद ग्रेड किया हुआ कच्चा नारियल डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे और 1 मिनट तक पकाएंगे | 1 मिनट बाद पत्तागोभी की एकदम अलग तरीके की सब्जी  अलग टेस्ट के साथ तैयार है | तो फिर वेट किस बार की फटाफट सर्विंग प्लेट में निकल कर गरमा गरम सर्व करें | इस सब्जी को आप दाल चावल और रोटी के साथ खा सकते है | पत्तागोभी की नयी तरीके से बनी सब्जी खाने में बहोत ही स्वादिष्ट लगती है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -