Beans Aloo ki Sabji Recipe in Hindi | बीन्स आलू की सब्जी

- Advertisement -

anufoodclub.com में मैं आज बनाने वाली हूँ Beans Aloo ki Sabji, आलू बीन्स खाने में बहोत ही स्वादिष्ट लगता है | बीन्स की सब्जी दाल चावल, रोटी, पराठा आदि के साथ खाने को मिल जाये तो मजा ही आ जाये | बीन्स की सब्जी बच्चे भी बड़े चाव से खाते है | बीन्स की सब्जी को बहोत ही चटपटे तरीके से बनाने वाली हूँ | इस सब्जी की खाश बात ये है की बहोत जल्दी पकती है | बीन्स हमारे सेहत के लिए बहोत ही फायदेमंद होता है, चलिए देखते है बीन्स की सब्जी बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

बीन्स आलू की सब्जी बनाने की सामग्री :

  • बीन्स – एक पाव
  • आलू – 2
  • राई – 1/2 टेबलस्पून
  • जीरा – 1/2 टेबलस्पून
  • हींग – 1/4 टेबलस्पून
  • आयल – 3 से 4 टेबलस्पून
  • प्याज – 2 कटा हुआ
  • हल्दी पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • अमचूर पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • हरा धनिया – कटा हुआ गार्निश के लिए

How to Make Beans Aloo ki Sabji | बीन्स आलू की सब्जी बनाने की विधि :

सबसे पहले आलू और बीन्स को वाश करके काट लेंगे साथ में प्याज भी काट कर रख लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रख देंगे और कड़ाई में आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद राई और जीरा डाल देंगे | राई और जीरा चटकने के बाद कटा हुआ प्याज डाल देंगे जब प्याज सॉफ्ट हो जाये तब आलू डाल देंगे और मीडियम फ्लेम पर 3 मिनट तक भुनेगे |

3 मिनट बाद काट हुआ बीन्स डाल देंगे और ढककर 7 से 8 मिनट तक पकायेंगे | बीच बीच में सब्जी को चलाते भी रहेंगे | इसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालकर सब्जी को 1 मिनट और पकाएंगे | कलछी से सब्जी को मैश कर लेंगे अगर कम पका है तो थोड़ी देर और पका लेंगे | इसके बाद गैस को बंद कर देंगे ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल देंगे | बीन्स आलू की स्पाइसी सब्जी बनकर तैयार है | सब्जी को सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -