Fried Litti Chokha Recipe | भरवा लिट्टी | सत्तू की लिट्टी

Date:

Share post:

How to Make Bharwa Litti | Sattu ki littti | Fried Litti Chokha Recipe | Bihar Famous Recipe 

आज मैं लिट्टी चोखा बनाने वाली हूँ | लिट्टी चोखा बहोत प्रचलित व्यंजन है | आज मैं आपको बहोत स्वादिष्ट बिहार का फेमस भरवा लिट्टी और चोखा की रेसिपी बताने वाली हूँ | जिसको खाने के लिए लोग दूर दूर से बिहार जाते है | क्यों ना आज बिहार की खुसबू और स्वाद अपने किचन में ले आये | तो चलिए आज बहोत पेसेंस के साथ भरवा लिट्टी चोखा बनाते है | इसके पहले वाले ब्लॉग में मैं आपको ओवन में लिट्टी बनाना बताई थी | आज मैं जो लिट्टी बना रही हूँ वो बहोत डेफरेंट है | तो चलिए भरवा लिट्टी और चोखा बनाना शुरू करते है, और देखते है भरवा लिट्टी और चोखा बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

भरवा लिट्टी बनाने की सामग्री :

  • आटा – डेढ़ कटोरी
  • बेकिंग पाउडर – चुटकी भर
  • सत्तू या भुना हुआ बेसन – आधा कटोरी
  • प्याज – 2 बारीक कटा हुआ
  • लहसुन – 3 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
  • अदरक मिर्चा का पेस्ट – 2 टेबलस्पून
  • अजवाइन – 2 टेबलस्पून
  • निम्बू का रस – 2 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल – लिट्टी
  • पानी – आटा लगाने के लिए

How to Make Bharwa Litti Recipe |भरवा लिट्टी बनाने की विधि :

सबसे पहले हम प्याज, लहसुन, अदरक, धनिया को साफ कर बारीक काट कर रख लेंगे | इसके बाद भुना हुआ बेसन या सत्तू लेंगे उसमे बारीक कटा हुआ प्याज, लहसुन, अदरक, हरा धनिया और निम्बू का रस, नमक, अजवाइन, 2 टेबलस्पून आयल डालकर अच्छे से मिलकर रख देंगे | भरावन तैयार है अब बारी है आटा लगाने की तो सबसे पहले हम आटा लेंगे उसमें 2 टेबलस्पून आयल, नमक, और बेकिंग पाउडर डालकर हाथ से आटे को मसल लेंगे | इसके बाद थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटे को लगा लेंगे | इसके बाद आटा को ढक कर 10 मिनट तक रख देंगे |

10 मिनट बाद आटे से मीडियम साइज की लोई बना लेंगे लोई में 2 टेबलस्पून भरावन भर के लोई को गोल गोल करके बंद कर देंगे इसी तरीके से सारे लिट्टी भर कर तैयार कर लेंगे | इसके बाद फटाफट गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रख देंगे और कड़ाई में आयल डाल देंगे आयल गर्म होने के बाद 4 से 5 लिट्टी कड़ाई में डालकर उलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई कर लेंगे | सारे लिट्टी को इसी तरीके से डीप फ्राई कर लेंगे | स्वादिष्ट लिट्टी बनकर तैयार है, लिट्टी फ्राई करते समय गैस का फ्लेम मीडियम to लो होना चाहिए |

चोखा बनाने की सामग्री :

  • बैगन – 3
  • टमाटर – 4
  • अदरक मिर्च का पेस्ट – 3 टेबलस्पून
  • लहसुन की कली – 6 से 7 छिला हुआ
  • निम्बू का रस – 1 टेबलस्पून
  • प्याज – 2 बारीक कटा हुआ
  • हरा धनिया – 2 टेबलस्पून
  • सरसों का आयल – 3 या 4 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार

How to Make Chokha Recipe | चोखा बनाने की विधि :

सबसे पहले बड़े साइज का बैगन लेंगे बैगन के बीच में थोड़ी थोड़ी दूर पर चाकू से चीरा लगा देंगे | बैगन में लगे हुए चीरे के बीच में लहसुन के कली को भर देंगे | इसके  बाद गैस ऑन करके बैगन को उलट पलट कर भून लेंगे | बैगन जब अच्छे से भुना जाये तब टमाटर को भी गैस पर ही उलट पलट कर भून लेंगे | इसके बाद भुने हुए बैगन को छील लेंगे और बैगन को खोलकर अच्छे से देख लेंगे | क्यूंकि कभी कभी बैगन ऊपर से तो अच्छे दीखते है लेकिन अंदर से कीड़े होते है | इसलिए बैगान को अंदर से देखना बहोत जरुरी होता है | बैगन को देखने के बाद टमाटर का भी छिलका छील देंगे |

इसके बाद प्याज और धनिया को साफ करके बारीक काट लेंगे | इसके बाद अदरक, मिर्चा का पेस्ट बना लेंगे | अब बैगन और टमाटर को हाथ से मसल मसल कर मिक्स कर देंगे और बारीक कटा प्याज, धनिया, अदरक मिर्चा का पेस्ट, सरसों का आयल, नमक, निम्बू का रस डालकर अच्छे से मिला देंगे | स्वादिष्ट चोखा बनकर तैयार है, सर्विंग प्लेट में भरवा लिट्टी और चोखा निकालकर सर्व करे | यकीन मानिये ऐसा भरवा लिट्टी और चोखा आप पहले कभी नहीं खाये होंगे | सो प्लीज एक बार ये रेसिपी जरूर ट्राई करें | 

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी...

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा...

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता...

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली...