Sabudana Fruit Custard Recipe | साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड

- Advertisement -

Sabudana Fruit Custard Recipe In Hindi | साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी | Fruit Custard Recipe | Healthy Dessert Recipe |

आज मैं बच्चो के पसंद का डिजर्ट बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत टेस्टी होता है | टेस्टी के साथ साथ बहोत हेल्दी होता है | जब भी बच्चों के लिए कुछ हेल्दी बनाने का मन करें तो आप फटाफट ये साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड बना सकते है | इस रेसिपी में आप अपने पसंद का कोई भी फ्रूट डाल सकते है | फ्रूट से बना ये साबूदाना रेसिपी खाने में बहोत ही यम्मी लगता है | इसे बनाने में बहोत ज्यादा टाइम नहीं लगता है, चलिए साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड बनाना शुरू करते है, और देखते है साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता होती है |

साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड बनाने की सामग्री :

  • साबूदाना – आधा कप भिगोया हुआ
  • पानी – डेढ़ ग्लास
  • दूध – आधा लीटर
  • कस्टर्ड पाउडर – 2 टेबलस्पून
  • घी – 1 टेबलस्पून
  • काजू – 7 से 8
  • किसमिस – 6 से 7
  • शक्कर – आधा कप
  • एप्पल – 1/3 कप कटा हुआ
  • अनार – 1/3 कप कटा हुआ
  • ग्रेप्स – 1/3 कप कटा हुआ
  • बनाना – 1/2 कप कटा हुआ

Sabudana Fruit Custard Kaise Banate Hai | साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड बनाने की विधि :

सबसे पहले साबूदाना को अच्छे से वाश करके 3 घंटे के लिए भिगो देंगे | अब गैस ऑन करके एक पतीले में डेढ़ ग्लास पानी डालकर भिगोया हुआ साबूदाना डाल देंगे और 8 से 10 मिनट ढककर मीडियम फ्लेम पर बीच बीच में कलछी से चलाते हुए पकाएंगे | उसके बाद आधा लीटर दूध डालकर 10 से 12 मिनट पकने देंगे फिर शक्कर डाल देंगे | अब एक कप ठंठा दूध लेकर उसमे कस्टर्ड पाउडर डालकर अच्छे से मिला लेंगे इसे भी पतीले में डालकर 4 मिनट तक पकाएंगे 4 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे |

Sabudana Vada Kaise Banate hai ?

अब बारी है तड़का लगाने का गैस ऑन करके फ्राई पैन में घी डालकर काजू और किसमिस डाल देंगे काजू हल्का ब्राउन होने पर तड़के को  साबूदाना कस्टर्ड में डाल देंगे | अब अच्छे से ठंडा होने देंगे जब तक ठंडा हो रहा है तब तक सारे फ्रूट को वाश करके काट लेंगे इसे भी साबूदाना कस्टर्ड में डाल देंगे | अच्छे से ठंडा होने के बाद 6 से 7 घंटे के लिए फ्रिज में रख देंगे | 7 घण्टे बाद एकदम चिल्ड साबूदाना फ्रूट कस्टर्ड बनकर तैयार है | फ्रूट कस्टर्ड को सर्विंग पॉट में निकालकर सर्व करें | 

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -