Badam Milk Shake | बादाम मिल्क शेक

- Advertisement -

Badam Milk Shake – गर्मी का सीजन आने के बाद सबके घरो में तरह तरह का जूस शेक बनाना शुरू कर देते है | anufoodclub.com में आज मैं आपके लिए ले आयी हूँ एकदम मार्केट जैसा Baadam Milk Shake जो बहोत टेस्टी और हेल्दी होता है | देखने में इतना गाढ़ा इतना अच्छा लगता है क्या बताऊ | मेरे बताने से क्या होगा क्या सही में इतना ही टेस्टी होता है | इसके लिए एक बार तो आपको बनाना ही पड़ेगा | तो एक बार बनाइये और कमेंट सेक्शन में जाकर बताइये आपको बादाम शेक कैसा लगा |

बनाने की सामग्री :

  • बादाम  – आधा कप भिगोया हुआ
  • मिल्क – आधा लीटर
  • कस्टर्ड पाउडर – 2 चम्मच
  • शक्कर – आधा कप
  • पिस्ता – 2 बारीक कटा हुआ गार्निश के लिए
  • काजू – 2 बारीक कटा हुआ गार्निश के लिए

Badam Milk Shake बनाने की विधि :

सबसे पहले हम एक बर्तन में दूध लेंगे गैस चालू कर उसे उबलने के लिए रख देंगे साथ में शक्कर भी डाल देंगे | और तब तक उबलेंगे जब तक दूध गाढ़ा न हो जाये | उबलने से दूध का कलर भी बदल जाता है | उबालते समय कलछी से बराबर चलते रहना है नहीं तो निचे पकड़ लेगा |

Badam Milk Shek

दूध गाढ़ा करने में हमें 20 से 25 मिनट लग जायेगा | बादाम शेक बनाने के लिए बादाम को रात में ही भीगा दे अगर रात में नहीं भिगाये है तो बनाने से पहले दिन में 2 घंटे के लिए भीगा दे |

Badam Milk Shek 2

अब एक कटोरी में थोड़ा सा दूध ठंडा कर के कस्टर्ड पाउडर मिलकर कर घोल बना लेंगे |अब भिगोये हुए बादाम को छीलकर मिक्सर में दो चम्मच दूध डालकर पीस लेंगे |

अब उबलने के लिए जो दूध रखा है उसमे पिसा हुआ बादाम मिला देंगे | इसके बाद 5 मिनट और उबालेंगे  | 5 मिनट बाद कस्टर्ड पाउडर का घोल डाल देंगे | 1 मिनट पकने देंगे 1 मिनट बाद एक बाउल में निकाल लेंगे और ठंडा कर लेंगे |

Badam Milk Shek 2

गरम गरम तो फ्रिज में रख नहीं सकते इसलिए ठंडा होने के बाद 3 घंटे के लिए फ्रिज में रख देंगे | 3 घंटे बाद ग्लास में निकालकर काजू बादाम पिस्ता से गार्निश कर सर्व करे |

अगर आपको किसमिस डालना नहीं पसंद है तो आप स्किप कर सकते हो |

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -