काबुली चने के छोले कैसे बनाये | Kabuli Chane Ke Chhole | Chana Masala | Chhola Recipe |

- Advertisement -

जब छोले की बात होती है | तो लगता है काश छोले घर पर बना सकते किसी किसी को छोले बनाना बहोत ही कठिन लगता है खाने का तो बहोत मन होता है  लेकिन कही ना कही उनके मन में रहता है | छोले को कैसे बनाये पता नहीं हम बना पाएंगे या नहीं | ऐसे लोग कभी हिम्मत कर के बनाते भी है तो कुछ गलतियों के कारण नहीं बना पाते आज मैं आपको बताउंगी की परफेक्ट छोले कैसे बनाते है | ये छोले आपको रेस्टोरेंट में बने छोले की याद दिला देगी |

अब छोले खाने के लिए आपको रेस्टोरेंट में जाने की जरुरत नहीं है | रेस्टोरेंट जैसा छोला आप घर पर भी बना सकते है लेकिन उसके लिए आपको धैर्य की जरुरत है | अगर आपके अंदर धैर्य है तो छोले क्या आप कोई भी भोजन बनाएंगे वो अच्छा ही बनेगा | छोले बनाने में हमें 45 मिनट लगेंगे | छोले बनाने के लिए हमें कुछ चीजों की जरुरत होती है |

सामग्री :

  • काबुली चने  – 150 gm भिगोया हुआ
  • खाने वाला सोडा या इनो – 1 चम्मच
  • प्याज – 4 बड़े साइज के पिसे हुए 
  • टमाटर – 3 बड़े साइज के पिसे हुए
  • हरा मिर्च – 3
  • अधरक  – 1 inch
  • चाय पत्ती  – 1 चम्मच
  • आयल – 4 से 5 चम्मच
  • जीरा – 1/2 चम्मच
  • तेज पत्ता  – 2 से 3
  • बड़ी  इलायची – 1
  • छोटी इलायची  – 2
  • जावित्री  – एक टुकड़ा
  • दाल चीनी  – एक टुकड़ा
  • लौंग  – 2 से 3
  • काली मिर्च – 2 से 3
  • छोला मसाल – 2 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/3 चम्मच
  • धनिया पाउडर  – 1/2 चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/2 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 चम्मच
  • गरम मसाला – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – 2 बड़े ग्लास
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ

छोले बनाने की विधि :

काबुली चने को हम 3 से 4 घंटे के लिए भीगा देंगे | मॉर्निग में बनाना है तो रात में ही भीगा देंगे तो ज्यादा अच्छा है | इसके बाद प्याज अदरक, हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट तैयार कर लेंगे टमाटर का भी अलग से पेस्ट बना लेंगे | अब एक प्रेशर कुकर लेंगे उसमे आयल डालेंगे | आयल गरम होने पर हम खड़ा गरम मसाला ( जीरा, तेज पत्ता, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, जावित्री, दाल चीनी, लौंग काली मिर्च ) डालेंगे | ये चटक जाये तो हम प्याज, मिर्चा, अदरक से बने पेस्ट को डाल देंगे |

5 मिनट तक भुनगे अब एक बर्तन लेंगे उसमे आधा ग्लास पानी और चाय पत्ती डालकर 1 मिनट तक पकाएंगे |

प्याज को 5 मिनट भुनाने के बाद पिसा हुआ टमाटर डालेंगे इसे भी 5 मिनट तक भुनगे |

 

अब छोला मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालेंगे | 2 मिनट और भूनेंगे अब इसमें काबुली चना डालकर अच्छे से मिलकर आधा मिनट और भुनगे इसके बाद पानी डाल देंगे | अब खाने वाला सोडा भी डाल देंगे अगर आप के पास इनो है तो उसे भी डाल सकते है | इसके बाद चाय पत्ती का पानी छान कर डाल देंगे और कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे | 3 सिटी दिलाने के बाद गैस का फ्लेम कम कर देंगे | 4 मिनट कम फ्लेम पर पकाने के बाद गैस को बंद कर देंगे | अब छोले को एक बाउल में निकलकर निम्बू की कुछ बुँदे डाल देंगे | राउंड शेप में कटा प्याज और बारीक कटा हरा धनिया से गार्निश कर देंगे |

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -