Makar Sankranti Khichdi Recipe | मकर संक्रांति खिचड़ी

- Advertisement -

Makar Sankranti Khichdi Recipe | मकर संक्रांति खिचड़ी रेसिपी | हरी खिचड़ी रेसिपी | लोहरी रेसिपी

धीरे धीरे मकर संक्रान्ति का त्यौहार नजदीक आ रहा है | मेरी पूरी कोशिश है की कुछ मकर संक्रान्ति रेसिपी आप तक शेयर करू | आज मैं मकर संक्रांति के दिन बनने वाली खिचड़ी रेसिपी लेकर आयी हूँ | इसके पहले मैं मुरमुरा का लड्डू बनायीं थी | जो खाने में बहोत ही अच्छा लगता है | हमारे यहाँ मकर संक्रान्ति के दिन खिचड़ी, तील का लड्डू , मुरमुरे के लड्डू , मूंगफली की चिक्की खाकर और पतंग उड़ाकर मकर संक्रान्ति का पर्व मनाते है | हर किसी को किसी ना किसी के हाथ का कुछ ना कुछ बहोत पसंद होता है | मुझे मेरी सासू माँ के हाथ की हरी खिचड़ी बहोत पसंद आती है |

मैं शब्दों में डिस्क्राइब नहीं कर सकती की कितना स्वादिष्ट होता है उनके हाथ की ये खिचड़ी | अपनी सासू माँ के हाथ का खिचड़ी तो मैं आपको नहीं खिला सकती क्यूंकि हमारे आपके बीच डिस्टेंस काफी है | लेकिन खिचड़ी की रेसिपी आपको जरूर बता सकती हूँ , इसलिए आज मैं आप सब के लिए खिचड़ी की ये रेसिपी लेकर आयी हूँ | एक बार आप भी खिचड़ी की ये रेसिपी ट्राई करें आपको जरूर पसंद आयेगा | चलिए खिचड़ी बनाना शुरू करें और देखते है, खिचड़ी बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |

खिचड़ी बनाने की सामग्री | Ingredients for Makar Sankranti Khichdi Recipe

चावल एक कटोरी
गोभी एक कप
गाजर एक कप
मटर एक कप
आलू आधा कटोरी
हरा धनिया एक कटोरी
हरी मिर्च 2
हरा लहसुन पत्ती 4 से 5
अदरक 1/2 इंच
हल्दी पाउडर 1/3 टेबलस्पून
नमक स्वादनुसार
पानी 3 से 4 ग्लास
घी 1/3 कप

How to Make Khichdi Recipe | खिचड़ी बनाने  की विधि :

KHICHADI बनाना बहोत ही आसान है, खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले हम गोभी, आलू, गाजर को वाश करके काट लेंगे | मटर को भी छीलकर रख लेंगे | इसके बाद हरा धनिया, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक का पेस्ट ( पीस ) बना लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करके गैस पर कुकर रख देंगे कुकर में चावल वाश करके डाल देंगे साथ में पानी भी डाल देंगे | इसके बाद कटी हुई सब्जियां और हरा धनिया का पेस्ट, हल्दी पाउडर, नमक डालकर कलछी की मदत से अच्छे से मिला देंगे | और कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे | 2 से 3 सिटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे | गैस बंद करने के 2 मिनट बाद हम कुकर का ढक्कन ओपन करेंगे और ऊपर से घी डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे | स्वादिष्ट खिचड़ी बनकर तैयार है खिचड़ी को सर्विंग पॉट में निकालकर गर्मागरम सर्व करें |

नोट :

  • खिचड़ी बनाने के लिए हो सके तो नए चावल का उपयोग करें | क्यूंकि नए चावल में खिचड़ी बहोत ही अच्छा लगता है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -