Kathal Do Pyaza Recipe | कटहल दो प्याजा कैसे बनाये

- Advertisement -

Kathal Do Pyaza – कटहल की सब्जी खाने में बहोत ही टेस्टी होता है | ज्यादातर लोग कटहल की ग्रेवी वाली ही सब्जी बनाते है | आज मैं एकदम अलग तरीके का कटहल की सब्जी बनाने वाली हूँ | आज मैं कटहल और प्याज मिक्स करके बनाने वाली हूँ | जिसे कटहल दो प्याजा बोलते है इसमें जितनी मात्रा में कटहल पड़ता है प्याज भी उतनी मात्रा में पड़ती है | खाश बात ये है की इसमें ग्रेवी बनाने की झंझट नहीं है सब्जी को पकाने में ज्यादा टाइम भी नहीं लगता है | कटहल दो प्याजा को आप पराठा, पूरी, रोटी, चावल आदि खा सकते है | तो चलिए कटहल दो प्याजा बनाना शुरू करते है और देखते है कटहल दो प्याजा बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |

कटहल दो प्याजा बनाने की सामग्री :

  • कटहल – आधा kg
  • प्याज – आधा kg
  • हरी मिर्च – 3
  • बड़ी इलायची – 2
  • दालचीनी – 2 इंच
  • काली मिर्च – 3 से 4
  • छोटी इलायची – 2
  • तेज पत्ता – 3
  • सूखा लाल मिर्च – 2
  • नमक – स्वादनुसार
  • आयल – 1/3 कप
  • हरा धनिया – गार्निश के लिए

Tasty Kathal Do Pyaza kaise Banaye | कटहल दो प्याजा बनाने की विधि :

सबसे पहले कटहल लेकर छील लेंगे और मीडियम साइज में काट लेंगे | उसके बाद अच्छे से वाश कर लेंगे साथ में प्याज को भी छीलकर अच्छे से वाश करके काट लेंगे | अब सारे मसाले बड़ी इलायची, दालचीनी, काली मिर्च, छोटी इलायची, तेज पत्ता, सूखा लाल मिर्च, को एक साथ रख लेंगे | इसके बाद गैस ऑन करके कुकर में आयल डालकर कुकर को गैस पर रख देंगे | आयल गरम होने के बाद उसमे बड़ी इलायची, दालचीनी, काली मिर्च, छोटी इलायची, तेज पत्ता, सूखा लाल मिर्च डालकर कटा हुआ प्याज डाल देंगे प्याज को तब तक भुनेगे जब तक प्याज हल्का ब्राउन कलर का ना हो जाये |

जब प्याज ब्राउन कलर का हो जाये तो उसमे कटहल डालकर 1 मिनट भुनेगे और नमक डाल देंगे | नमक डालने के बाद कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे और मीडियम फ्लेम पर 1 सिटी आने तक पकाएंगे | उसके बाद गैस का फ्लेम काम कर देंगे कम फ्लेम पर 2 मिनट तक पकायेंगे | 2 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे स्वादिष्ट कटहल दो प्याजा बनकर तैयार है, सर्विंग प्लेट में निकाल कर हरे धनिया से गार्निश करके सर्व करें |

नोट :

  • कटहल छीलते समय सरसों का आयल हाथ में लगा ले तभी छिले इससे कटहल हाथ में चिपकता नहीं है |
  • कटहल लेते समय एक बात ध्यान हमेशा रखे पका हुआ कटहल ना ले जब भी ले छोटा और कच्चा कटहल ही लें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -