Schezwan Fried Rice | स्पाइसी शेजवान फ्राइड राइस रेसिपी

Date:

Share post:

फ्राइड राइस को बहोत तरीके से बना सकते है, आज मैं Schezwan Fried Rice बनाने वाली हूँ | जिसकी डिमांड बहोत ज्यादा रहता है ये खाने में बहोत ही स्पाइसी होता है | स्ट्रीट फूड को लेकर सभी उत्साहित रहते है शेजवान फ्राइड राइस के नाम पर सभी की भूख बढ़ जाती है | शेजवान फ्राइड राइस बनाने के लिए हमे कुछ सब्जियों और शेजवान चटनी की जरुरत पड़ती है | इसमें आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जी मिला सकते है जैसे : पॉप कॉर्न, मटर आदि | चलिए फटाफट शेजवान फ्राइड राइस बनाना शुरू करते है | और देखते है, शेजवान फ्राइड राइस बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता होती है |

शेजवान फ्राइड राइस बनाने की सामग्री :

  • चावल – एक कटोरी भिगोया हुआ
  • आयल – 4 टेबलस्पून
  • गार्लिक अदरक – 1 टेबलस्पून बारीक कटा हुआ
  • प्याज – 2 बारीक कटा हुआ
  • पत्ता गोभी – आधा कप
  • शिमला मिर्च – आधा कप
  • गाजर – आधा कप
  • बीन्स – आधा कप
  • शेजवान सॉस – 3 टेबलस्पून
  • प्याज का पत्ता – कटा हुआ गार्निश के लिए
  • नमक – स्वादनुसार

How to make schezwan fried rice | शेजवान फ्राइड राइस बनाने की विधि :

सबसे पहले एक पतीले में पानी डालकर चावल और 1/3 टेबलस्पून नमक डाल देंगे और 75 % पका लेंगे | जब चावल 75 % पक जाए तब चावल को पानी से निकालकर छान लेंगे | इसके बाद सब्जी सब्जियों को वाश कर अलग अलग काट कर रख देंगे | इसके बाद गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रख देंगे और आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद | बारीक कटा लहसुन,अदरक डाल 1 सेकंड भुनने के बाद प्याज डाल देंगे और सॉफ्ट होने तक भून लेंगे |

फिर कटी हुई सभी सब्जियाँ डाल देंगे और 2 मिनट तक हाई फ्लेम पर भुनेगे | इसके बाद शेजवान चटनी डालकर 75 % पका हुआ चावल डाल देंगे | और अच्छे से मिला देंगे साथ में थोड़ा सा नामक और डाल देंगे ज्यादा नामक का उपयोग नहीं करेंगे ध्यान रखें चावल को पकाते समय नमक डाला गया है | शेजवान फ्राइड राइस बनकर तैयार है | ऊपर से कटा हुआ प्याज के पत्ता से गार्निश कर देंगे | सर्विंग प्लेट में निकालकर स्पाइसी शेजवान राइस सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी...

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा...

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता...

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली...