Suran ki Sabji | सुरन की सब्जी | जिमीकंद की सब्जी

- Advertisement -

आज मैं बनाने वाली हूँ Suran ki Sabji इसे लोग स्पेशली दीवाली पर बनाते है | सुरन को लोग अलग अलग नामो से जानते है जैसे : एलीफैंट फूड जैम, ओल, जिमीकंद आदि | सुरन की सब्जी बहोत ही स्वादिष्ट होती है | सुरन को आज मैं एकदम अलग तरीके से बनान वाली हूँ | आज मैं आपको ऐसा भी ट्रिक बताउंगी जिससे सुरन गले में नहीं लगेगा | चलिए सुरन का स्वादिष्ट सब्जी बनाना शुरू करते है |

सुरन की सब्जी बनाने की सामग्री :

  • सुरन – 250 gm
  • दही – आधा कप
  • जीरा – 1/3 टेबलस्पून
  • बड़ी इलायची – 2
  • छोटी इलायची – 2
  • दालचीनी – एक टुकड़ा
  • काली मिर्च – 4 से 5
  • टमाटर – 4
  • अदरक – 1 इंच
  • हरी मिर्च – 2
  • लहसुन – 5 से 6 कली
  • हल्दी पाउडर 1/4 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • कश्मीरी लाला मिर्च पाउडर – 1/3 टेबलस्पून
  • निम्बू का रस – 2 टेबलस्पून
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • नमक – स्वादनुसार
  • पानी – आधा ग्लास
  • आयल – 4 टेबलस्पून

Suran ki Sabji | सुरन की सब्जी बनाने की विधि :

सबसे पहले हम सुरन को छीलकर वाश कर लेंगे अब पनीर के शेप में काट लेंगे | सुरन काटने से पहले हाथ में थोड़ा सा तेल लगाकर ही काटे इससे सुरन से होने वाला इचिंग हाथ में नहीं होगी | अब गैस ऑन करके  एक पतीले में 2 ग्लास पानी डालकर गैस पर रख देंगे पानी गरम होने के बाद कटा हुआ सुरन हल्दी पाउडर निम्बू का रस डालकर 4 से 5 मिनट ढककर बॉयल कर लेंगे | 5 मिनट बाद चाकू डालकर चेक कर ले सुरन पका है या नहीं | इसके बाद गैस ऑन करके कड़ाई गैस पर रख देंगे और आयल  डाल देंगे  आयल गरम होने के बाद सुरन को हल्का ब्राउन होने तक उलट पलट कर फ्राई कर लेंगे |

इसके बाद टमाटर, हरी मिर्च, लहसुन, अदरक को जार में डालकर पेस्ट बना लेंगे | अब कड़ाई में फिर से आयल डालकर जीरा, दालचीनी, बड़ी इलायची, छोटी इलायची, काली मिर्च डाल देंगे साथ में  टमाटर का पेस्ट डालकर 3 से 4 मिनट भुनेगे | 4 मिनट बाद गैस का फ्लेम कम कर देंगे और दही फेट कर डाल देंगे | दही को 2 मिनट भुनेगे इसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालकर 1 मिनट भुनेगे | इसके बाद फ्राई किया हुआ सुरन डालकर पानी डाल देंगे और 2 मिनट और पकाएंगे | 2 मिनट बाद गैस को बंद कर देंगे स्वादिष्ट सुरन की सब्जी बनकर तैयार है | ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल देंगे | सुरन के सब्जी के साथ आप रोटी, पराठा, चावल आदि खा सकते है | सुरन के सब्जी को सर्विंग पॉट में निकालकर सर्व करें |

 note :

  • सुरन में निम्बू और हल्दी डालने से सुरन गले में नहीं लगेगा |

 

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -