Sahjan ki sabji | सहजन की सब्जी | सब्जी रेसिपी

- Advertisement -

Sahjan ki sabji हमारे हेल्थ के लिए बहोत ही फायदेमंद होता है | सहजन की सब्जी खाने में बहोत ही स्वादिष्ट होता है | आप यकीन नहीं कर पाएंगे की सहजन की सब्जी के आगे पनीर भी फेल है मेरे कहने से एक बार सहजन की सब्जी मेरे तरीके से बनाइये और कमेंट करके बताये की सहजन की सब्जी आपको कैसी लगी |

सहजन में विटामिन C, A पाया जाता है | सहजन कैल्शियम से भी भरपूर होता है | अब तो आप समझ ही गए होंगे की सहजन कितना गुणकारी होता है | चलिए अब सहजन की सब्जी बनाना शुरू करते है,और देखते है सहजन की सब्जी बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता पड़ती है |

Sahjan ki sabji बनाने की सामग्री :

  • सहजन की फली  4 पीस
  • आलू  3 कटा हुआ
  • प्याज 1 बड़ा साइज का
  • जीरा  1/2 टेबलस्पून
  • टमाटर 3
  • हरी मिर्च 2
  • अदरक 1 इंच
  • लहसून  4 से कली
  • मूंगफली  आधा कप
  • हल्दी पाउडर    1/3 टेबलस्पून
  • धनिया पाउडर  1/3 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर  1/4 टेबलस्पून
  • नमक  स्वादनुसार
  • आयल  3 टेबलस्पून
  • हरा धनिया  बारीक कटा हुआ

How to Make Drumstick Curry Recipe | सहजन की सब्जी बनाने की विधी :

सबसे पहले हम सहजन के फली को 3 इंच की साइज में काट कर छिलका छील लेंगे | साथ में आलू को भी छीलकर काट लेंगे | इसके बाद प्याज को छीलकर काट लेंगे अब टमाटर, अदरक, मिर्चा हरी, लहसुन, को वाश कर लेंगे | वाश करने के बाद जार में डालकर प्याज, टमाटर, अदरक, हरी मिर्च, लहसुन का पेस्ट बना लेंगे मूंगफली का भी अलग से पेस्ट बना लेंगे | अब गैस ऑन करके कड़ाई में आयल डालकर कड़ाई को गैस पर रख देंगे |

आयल गरम होने के बाद जीरा डाल देंगे | जीरा चटकने के बाद प्याज और टमाटर का पेस्ट डाल देंगे |और 3 से 4 मिनट भुनेगे  4 मिनट बाद मूंगफली का पेस्ट डालकर 3 मिनट भुनेगे  इसके बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, डालकर आधा मिनट और भुनेगे | अब आलू और सहजन डाल देंगे और अच्छे से मिक्स कर देंगे साथ में पानी डालकर नमक भी डाल देंगे | और ढककर 7 से 8 मिनट पकाएंगे  8 मिनट बाद कलछी से चेक कर लेंगे |

आलू और सहजन पके है या नहीं अगर नहीं पके है तो कुछ देर और पका लेंगे | इसके बाद ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया डाल देंग | स्वादिष्ट सहजन की सब्जी बनकर तैयार है | सहजन की सब्जी के साथ आप चावल, रोटी, पराठा आदि खा सकते है | सहजन की सब्जी को सर्विंग पॉट में निकालकर सर्व करें |

अन्य पढ़े:

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -