Easy Puran Poli in Hindi | पूरन पोली रेसिपी

- Advertisement -

Puran Poli एक महाराष्ट्रीयन व्यंजन है | Puran Poli महाराष्ट्रा और गुजरात में ज्यादा बनाया जाता है | पूरन पोली को खाशकर गणेश चतुर्थी पर बनाया जाता है इसके आलावा होली, दीवाली जैसे त्योहारों पर भी पूरन पोली बनाते है | पूरन पोली खाने में मीठी और बहोत ही स्वादिष्ट होता है | पूरन पोली को चने के दाल से बनाते है | चलिए Puran Poli बनाना शुरू करते है और देखते है पूरन पोली बनाने के लिए हम किन किन चीजों की आवश्यकता होती होती है |

Ingredients of Puran Poli | पूरन पोली बनाने की सामग्री :

चना दाल1 कप भिगोया हुआ
शक्कर1 कप
इलायची पाउडर1/4 टेबलस्पून (ऑप्शनल )
गेहूं का आटाएक कप
पानीआवश्यकता अनुसार आटा लगाने के लिए
आयल3 टेबलस्पून
घीआधा कप पूरन पोली में लगाने के लिए




How to make Puran Poli | पूरन पोली बनाने की विधि :

Puran Poli बनाने के लिए सबसे पहले चने के दाल को 4 से 5 घंटे के लिए भीगा देंगे | आप दाल को ओवर नाइट भी भीगा सकते है | इसके बाद जार लेंगे और भिगोया हुआ दाल डालकर फाइन पीस लेंगे | अब गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रखकर पिसा हुआ दाल और शक्कर डालकर 20 से 25 मिनट तक चलाते हुए भूनेंगे साथ में इलायची पाउडर भी डालकर मिक्स कर देंगे |

भूनते समय गैस का फ्लेम मीडियम से थोड़ा कम रखेंगे | स्टफिंग बनकर तैयार है गैस को बंद कर देंगे स्टफिंग को ठंडा होने देंगे | अब एक बाउल में आटा लेंगे और 3 टेबलस्पून आयल डालकर हाथ से मसलकर अच्छे से मिक्स कर देंगे | फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटे को लगा लेंगे | आटा लगाने के बाद एक टेबलस्पून आयल लेकर आटे के ऊपर से लगा देंगे और ढककर 10 से 15 तक रख देंगे |

15 मिनट बाद आटे से मीडियम साइज का लोई बना लेंगे | अब लोई को पूरी के आकर में बेलकर स्टफिंग को भर कर गोल गोल करके लोई को बंद कर देंगे Example: कचौरी के जैसे | इसके बाद चौका बेलन की मदत से गोल गोल करके पूरन पोली को बेल लेंगे | फिर से एक बार गैस ऑन करके गैस पर तवा गरम होने के लिए रख देंगे | तवा गरम होने के बाद बेला हुआ पूरन पोली ( Puran Poli )को तवा पर डाल देंगे |

एक साइज हल्का ब्राउन होने के बाद दूसरी साइड पलट देंगे | गैस का फ्लेम मीडियम ही रखेंगे ताकि Puran Poli अच्छे से सींक जाये | दोनों साइड सेकने के बाद पूरी को प्लेट में रख देंगे और पूरन पोली के ऊपर अच्छे से घी लगा देंगे | इसी तरीके से सारे पूरन पोली को बनाकर घी लगा देंगे | स्वादिष्ट पूरन पोली बनकर तैयार है सर्विंग प्लेट में निकालकर गर्मागर्म सर्व करें | पूरन पोली को आप आम के अचार या अपनी पसंद के किसी भी अचार के साथ सर्व कर सकते है | स्नैक्स के रूप में ऐसे भी खा सकते है | 

FAQ.

Q. पूरन पोली के लिए कौन सा राज्य प्रसिद्ध है?

Ans. पूरन पोली के लिए महाराष्ट्र प्रसिद्ध है |

Q. क्या पूरन पोली स्वस्थ के लिए अच्छा होता है

Ans. इसमें चना दाल का उपयोग होती है, जो विटामिन ए, बी और डी के अलावा फाइबर और फोलेट का एक अच्छा स्रोत है।

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -