Lal Mirch ka Achaar | लाल मिर्च का अचार | अचार रेसिपी

- Advertisement -




anufoodclub.com में आज मैं (Lal Mirch ka Achaar) लाल मिर्च का अचार बनाने वाली हूँ | अचार कोई भी खाने में स्वादिष्ट लगता ही है | लाल मिर्च ज्यादा तीखा नहीं होता है | ये मिर्च मोस्टली अचार बनाने के लिए ही होता है | ये अचार आप लम्बे टाइम तक रख सकते है लम्बे टाइम का मतलब सालों साल तक जो अचार चलें | (Lal Mirch ka Achaar) लाल मिर्च का अचार बनाने में 20 से 25 मिनट ही लगते है |

(Lal Mirch ka Achaar) लाल मिर्च अचार को हम दाल, चावल आदि के साथ सर्व कर सकते है या जब आप को तीखा और स्पाइसी खाने का मन करें तब आप खाने के साथ सर्व कर सकते है | चलिए अचार बनाना शुरू करते है और देखते है अचार बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता पड़ती है |

Ingredients for Lal Mirch ka Achaar | लाल मिर्च का अचार बनाने की सामग्री :

लाल मिर्च500gm
कलौंजी 1/4 कप (50 ग्राम)
सौंफ1/4 कप (50 ग्राम)
मेथी दाना3 टेबलस्पून (30 ग्राम)
राई1/3 कप (50 ग्राम)
अमचूर पाउडर2 टेबलस्पून
नमकस्वादनुसार
सरसों का तेल1 कप




How to make Lal Mirch ka Achaar | लाल मिर्च का अचार बनाने की विधि :

(Lal Mirch ka Achaar) लाल मिर्च का अचार बनाने के हम लाल मिर्च को पानी से वाश कर लेंगे | वाश करने के बाद 2 घंटे के लिए धुप में फैला देंगे | ताकि पानी अच्छे से सुख जाये | इसके बाद गैस ऑन करके गैस पर पैन रखकर मेथी को चटकने तक भून लेंगे | मेथी चटकने के बाद एक प्लेट में निकाल लेंगे इसके बाद सौंफ को भी आधा मिनट के लिए भून लेंगे | इसके बाद जार लेंगे और राई को डालकर दरदरा पीस लेंगे | इसके बाद कलौंजी, सौंफ, मेथी दाना को भी जार में डालकर दरदरा पीस लेंगे |

अब पिसा हुआ राई, कलौंजी, मेथी दाना, सौंफ, अमचूर पाउडर, नमक और 3 टेबलस्पून आयल डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे मसाला बनाकर तैयार है | अब लाल मिर्च लेकर सारे मिर्च में बीच से चीरा लगा कर रख लेंगे | अब एक एक मिर्च लेकर मसाले को भर लेंगे | सारे मिर्च में मसाले भरने के बाद एक कटोरी आयल लेंगे और लाल मिर्च को आयल में डीप करके एक साफ सुथरे जार में रखते जायेंगे | इसी तरीके से सारे मिर्च को डीप करके जार में रख देंगे | अब आधा कप आयल जार में ऊपर से डाल देंगे |

इसके बाद जार को बंद कर 2 दिन के लिए धुप में रख देंगे | स्वादिष्ट लाल मिर्च का अचार बनाकर तैयार होता है | लाल मिर्च के अचार को खाने के साथ सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -