Modak Recipe | मोदक रेसिपी | स्वीट रेसिपी

- Advertisement -

आज मैं गणेश भगवन का फेवरेट मिठाई की रेसिपी लेकर आयी हूँ | नहीं समझे  ! मतलब आज मैं Modak बनाने वाली हूँ | मोदक चावल के आटे से बनता है | मोदक सबसे ज्यादा गणेश चतुर्थी पर बनाया जाता है महाराष्ट्रा में मोदक बहोत लोकप्रिय है | आज मैं आपको एकदम मार्केट जैसा Modak बनाना बताउंगी जिससे आप भी आसानी घर पर मोदक बना सकते है | चलिए देखते है, मोदक बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता पड़ती है | अगर आपको मोदक की रेसिपी पसंद आये तो हमे कमेंट करके बताये |

मोदक बनाने की सामग्री :

  • चावल का आटा – एक कप
  • गुण – आधा कप
  • कच्चा नारियल – एक कप ग्रेड किया हुआ
  • घी – 2 टेबलस्पून
  • काजू – 4 से 5 कटा हुआ
  • बादाम – 3 से 4 काटा हुआ
  • पोस्ता दाना – 1 टेबलस्पून
  • दूध – एक कप
  • पानी – आधा कप
  • चीनी – 1 टेबलस्पून
  • नमक – 1/4 टेबलस्पून
  • केसर – 4 से 5 धागे

How to Make Modak | मोदक बनाने की विधि :

सबसे पहले चावल को जार में डालकर बारीक पीस लेंगे | नारियल को भी ग्रेड करके रख लेंगे | अब गैस ऑन करके कड़ाई को गैस पर रख देंगे और कड़ाई में 1 टेबलस्पून घी डालकर काजू, बादाम, पोस्ता दाना डाल देंगे और 8 सेकंड भुनेगे | इसके बाद नारियल को डालकर कम फ्लेम पर 3 से 4 मिनट तक चलाते हुए भुनेगे | 4 मिनट बाद गुण डाल देंगे गुण डालने के बाद अच्छे से मेल्ट हो जाता है | नारियल गुण को अच्छे  से मिला देंगे और गैस बंद कर देंगे ज्यादा देर तक नहीं पकाना है | मोदक का फीलिंग बनकर तैयार है | अब मोदक के ऊपर का भाग तैयार करेंगे इसके लिए गैस ऑन करके कड़ाई रख देंगे दूध और पानी डाल देंगे साथ में 1 टेबलस्पून शक्कर, 1/4 नमक, 1 टेबलस्पून घी डालकर उबलेंगे |

उबाल आने के बाद पिसा हुआ चावल डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे इसके बाद लो फ्लेम पर 10 मिनट तक ढककर पकाएंगे | 10 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे और एक थाली में निकालकर हाथ से मसलकर कर आटे के जैसे लगा लेंगे | अगर ज्यादा सूखा लगे तो 2 चम्मच पानी भी मिला सकते है | आटा के जैसा लगाने के बाद ऊपर से 1/2 टेबलस्पून घी अच्छे से लगा देंगे | अब मोदक बनाना शुरू करते है मोदक बनाने के लिए मार्केट में आपको आसानी मोदक का मशीन मिल जायेगा जिससे आसानी से मोदक के शेप में आप मोदक बना सकते है | मोदक हाथ से भी बना सकते है, इसके लिए चावल के आटे की लोई बना लेंगे लोई को हाथ से फैलाकर नारियल से बने फीलिंग को भरके मोदक का शेप दे देंगे |

इसी तरीके से सारे मोदक को भरकर रख लेंगे | फिर से गैस को ऑन करके गैस पर एक कटोरी में 1/3 ग्लास पानी गरम करके केसर डाल देंगे केसर अपना कलर छोड़ देगा तब गैस को बंद कर देंगे | अब केसर के पानी को सारे मोदक के ऊपर 1/2 टेबलस्पून डाल देंगे | इससे मोदक का कलर और टेस्ट दोनों अच्छा लगता है | एक बार फिर से गैस ऑन करके गैस पर स्टीमर रख कर स्टीमर में एक ग्लास पानी डाल देंगे स्टीम वाले प्लेट में थोड़ा सा आयल लगाकर चिकना कर देंगे फिर मोदक को एक लाइन से रख देंगे | इसके बाद प्लेट को स्टीमर पर रखकर ढक्कन से बंद कर देंगे और 15 मिनट तक पकाएंगे | उसके बाद गैस बंद कर देंगे स्वादिष्ट मोदक बनकर तैयार है | Modak को सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें |

नोट :

  • आप स्टीमर की जगह नार्मल बर्तन का भी प्रयोग कर सकते है | जैसे : कड़ाई , कटोरी, नार्मल प्लेट को भी रख कर आप मोदक बना सकते है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -