Milk Peda Recipe | दूध पेड़ा रेसिपी | पेड़ा मिठाई | स्वीट रेसिपी

- Advertisement -

Milk Peda Recipe in Hindi (Peda Recipe) (Doodh Peda) (How to make Milk Peda Recipe) (हलवाई जैसा पेड़ा) (Sweet Recipe)

आज मैं बहोत ही सॉफ्ट और टेस्टी पेड़ा मिठाई लेकर आयी हूँ | जिसे बनाना बहोत ही आसान है मिठाई बनाने के लिए हमें बहोत सामग्री की आवश्यकता नहीं है बस तीन से चार चीजों में एकदम मार्केट जैसा पेड़ा मिठाई घर पर बना सकते है | मिठाई बनाने में 15 से 20 मिनट ही लगते है | जब भी आपका मीठा खाने का मन करे या कोई भी त्यौहार हो, पार्टी,  उत्सव आदि हो तो आप घर पर ही फटाफट ये पेड़ा मिठाई बना सकते है | चलिए मिठाई बनाना शुरू करते है और देखते है मिठाई बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती  है |

मिठाई बनाने के लिए सामग्री | Ingredients for Milk Peda Recipe

मिल्क पाउडर 2 कप
शक्कर 1/2 कप
दूध 1 से 2 कप
घी 2 से 3 टेबलस्पून
चाँदी का वर्क ( ऑप्शनल है ) सजवाट के लिए
बटर पेपर  
पिस्ता गार्निश के लिए

Milk Peda Recipe Kaise Banaye | मिठाई बनाने की विधि :

सबसे पहले हम एक बाउल में मिल्क पाउडर लेंगे जो मार्केट में आसानी से मिल जायेगे | इसके बाद मिल्क पाउडर में पिसा हुआ शक्कर मिला देंगे | अब उबला हुआ दूध पहले से ठंडा कर लेंगे और थोड़ा थोड़ा करके दूध को मिल्क पाउडर में मिला देंगे | दूध मिलाने के बाद एक गाढ़ा घोल बनकर तैयार हो जायेगा | इसके बाद गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रखकर घी डाल देंगे | इसके बाद तैयार घोल को चलाते हुए 12 से 13 मिनट पकाएंगे | आवश्यकता अनुसार गैस का फ्लेम कम तेज कर लेंगे | 13 मिनट बाद मिश्रण को थोड़ा सा ठंडा कर लेंगे ठंडा होने के बाद गोल करेंगे |

अगर मिश्रण गोल हो जाये तो समझ ले अब बर्फी बना सकते है अब गैस को बंद कर देंगे | इसके बाद बटर पेपर लेंगे और लोई बना कर लोई को गोल करके बेल लेंगे | बेलते समय ध्यान देना है ना ज्यादा पतला ना ही ज्यादा मोटा बेलें | इसके बाद राउंड  शेप का कटर लेंगे और पेड़ा को काट लेंगे | आप पेड़ा को अपनी पसंद के किसी भी शेप कटर से काट सकती है | अब सभी बर्फी पर पिस्ता से गार्निश कर देंगे | आप चाहे तो बादाम से भी गार्निश कर सकते है | टेस्टी पेड़ा मिठाई बनकर तैयार सर्विंग प्लेट में पेड़ा को निकालकर सर्व करें | 

 

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -