Amla Murabba Recipe | आंवले का मुरब्बा कैसे बनाये

- Advertisement -

Amla Murabba Recipe, Indian Gooseberry Murabba, Amla Murabba Recipe in hindi, Amla Murabba Benefits ( आंवले का मुरब्बा, आंवले का मुरब्बा खाने के ये फायदे )

आज मैं आंवले का बहोत ही टेस्टी मुरब्बा रेसिपी लेकर आयी हूँ | आंवले का मुरब्बा हमारे आँखों के लिए बहोत ही फायदेमंद होता है | आंवला सर्दियों के मौसम में बाजार में मिलता है और इसी मौसम में हम इससे अचार या मुरब्बा बना कर रख लेते हैं |

आँवला के डेली सेवन से पेट सम्बंधित बिमारियों से बचा जा सकता है | आंवला हमारे शरीर के रक्त को भी शुद्ध करता है | आँवला कितना गुणकारी होता है अब आपको पता चल गया होगा | अगर आप आंवले का सेवन नहीं करते है तो अब से करना शुरू कर दीजिये | चलिए गुणों से भरा आँवला का मुरब्बा बनना शुरू करते है | और देखते है मुरब्बा बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

आँवला का मुरब्बा बनाने की सामग्री | Ingredients of Amla Murabba Recipe

आवला500 gm
शक्कर2 कप
पानीएक या डेढ़ कप
इलायची2 से 3 कुटा हुआ
फिटकरी1 इंच का टुकड़ा लें

How to make Amla Murabba Recipe | आँवला का मुरब्बा बनाने की विधि :

आँवला का मुरब्बा बनाने के लिए सबसे पहले आंवले को अच्छे से धूल लेंगे इसके बाद फोर्क स्पून ( नूडल्स खाने वाला चम्मच ) लेंगे | और सारे आंवले में फोर्क की मदत से छेद कर लेंगे | इससे चासनी अंदर तक जाती है | इस प्रोसेस में थोड़ा मेहनत तो लगता है लेकिन मेहनत रंग लाती है ये कहावत तो आप सुने ही होंगे | छेद करने के बाद गैस ऑन करके एक पतीले में दो ग्लास पानी डालकर पानी को बॉयल कर लेंगे | अब पानी में फिटकरी और आँवला डालकर गैस को बंद कर देंगे और 1 घंटे के लिए ढक कर रख देंगे | ( इससे आँवला का कड़वापन चला जाता है ) |

अब पानी से एक एक आँवला निचोड़कर रख लेंगे और 3 से 4 घंटे के लिए धुप में फैला देंगे | 4 घंटे बाद गैस को फिर से ऑन करेंगे और एक पतीले में 2 कप पानी और 2 कप शक्कर डालकर पतीले को गैस पर रख देंगे | शक्कर मेल्ट होने के बाद आँवला डाल देंगे और ढककर 1 से डेढ़ घंटे पकायेनेग | बीच बीच में कलछी से चलाते रहेंगे | गैस का फ्लेम आवश्यकता अनुसार मीडियम TO लो करते रहेंगे | 1 घंटे बाद इलायची को कूटकर डाल देंगे और कलछी से दबाकर चेक कर लेंगे आँवला पका है या नहीं | अगर नहीं पका है तो थोड़ी देर और पका लेंगे | थोड़ी देर और पकाने के बाद गैस को बंद कर देंगे | टेस्टी आंवले का मुरब्बा बनकर तैयार है मुरब्बे को 7 से 8 घंटे ऐसे ही छोड़ देंगे ताकि चासनी अंदर तक भिन जाये | 8 घंटे बाद स्वादिष्ट एंड गुणों से भरपूर मुरब्बा को सर्विंग पॉट में निकालकर सर्व करें |

नोट :

  • मुरब्बा बनाने के लिए हमेशा बड़े साइज का ही आवँला ले |

FAQ:

Q. आंवले मे कौन सा विटमिन पाया जाता है ?

Ans. अमला मे विटामिन सी, आयरन, फाइबर, कैल्शियम, विटामिन ए और मैग्नीशियम की भरपूर मात्रा में पाया जाता है |

Q. आंवले का मुरब्बा खाने के क्या क्या फायदे होते है ?

Ans. आंवले का मुरब्बा खाने पर पेट से जुड़ी समस्याओं से लेकर ब्रेन हेल्थ, स्किन और हार्ट हेल्थ के लिए भी इसका सेवन बेहद लाभकारी होता है |

Q. डायबटीज के मरीज को डॉक्टर आंवला खाने की हिदायत क्यू देते है ?

Ans. आंवला ब्लड शुगर को संतुलित रखता है |

Q. आंवले से क्या क्या बनता है ?

Ans. अचार, मुरब्बा, चटनी, जूस, दवाइया, शैम्पू, तेल आदि मे प्रयोग किया जाता है |

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -