Thandai Recipe | Holi Recipes | ठंडाई रेसिपी

- Advertisement -

आज मैं आप सभी के लिए ले कर हाजिर हूँ Thandai Recipe ठंडाई को काफी लोग होली पर बनाना और पीना पसंद करते है | जो बहोत हेल्दी और टेस्टी होता है | ठंडाई बनाने में बस 10 से 12 मिनट ही लगते है | इस होली पर ठंडाई की ये रेसिपी आप भी ट्राई करें आपको जरूर पसंद आएगा | बहोत से लोग ठंडाई को महशिवरात्रि पर भी बनाते है | चलिए ठंडाई बनाना शुरू करते है और देखते है ठंडाई बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |




Ingredients for Thandai Recipe | ठंडाई बनाने की सामग्री :

दूध1/2 लीटर
शक्कर2 टेबलस्पून
गुलाब की पंखुड़ी5 से 6
काली मिर्च8
बादाम7 से 8
काजू5 से 6
केसर4 धागे
खशखश1 टेबलस्पून
सौंफ1 टेबलस्पून
इलायची7 से 8
बर्फ के टुकड़े5 से 6

How to Make Thandai Recipe in Hindi | ठंडाई बनाने की विधि :

Thandai Recipe बनाने के लिए सबसे पहले हम ठंडाई मसाला तैयार करेंगे | ठंडाई मसाला बनाने के लिए हम बादाम, काजू, काली मिर्च, खशखश, सौंफ, इलायची, केसर को एक जार में डालकर पीस लेंगे पीसकर पाउडर बना लेंगे | इसके बाद दूध, शक्कर, 5 से 6 टेबलस्पून ठंडाई मसाला, 5 से 6 बर्फ के टुकड़े जार में डालकर मिक्सर को चला देंगे इससे सब मसाले अच्छे से मिक्स हो जाते है | बचा हुआ ठंडाई का मसाला आप खीर, कुल्फी, फिरनी आदि बनाने में उपयोग कर सकते है |

ठंडाई बनकर तैयार है एक सर्विंग ग्लास लेंगे ठंडाई को ग्लास में डालकर ऊपर से गुलाब की पंखुड़ी और केसर से गार्निश कर देंगे | आप चाहे तो इसे ऐसे ही सर्व कर सकते है अगर आपको और ज्यादा ठंडा चाहिए तो 1 से 2 घंटे के लिए फ्रीज में रख दें उसके बाद सर्व करे |




Q. ठंडाई क्या है ?

Ans. एक तरह का ड्रिंक है जिसे लोग होली या महशिवरात्रि पर पीना पसंद करते है |

Q. ठंडाई पीने के क्या-क्या फायदे होते है ?

Ans. ठंडाई पीने से पाचन क्रिया मजबूत होती है, साथ ही साथ शरीर में एनर्जी भी बढाती है

Q. होली पे लोग ठंडाई क्यों पीते है ?

Ans. ठंडाई पीने से ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने में मदत मिलती है |

Q. क्या ठंडाई हमारे शरीर के लिए अच्छा होता है ?

Ans. ठंडाई में खसखस होता है जिसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फैट और मिनरल्स भरपूर मात्रा में होते हैं, जो हमारे शरीर के लिए फायदेमंद होता है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -