Crispy Kurkuri Bhindi | Crispy Fried Okra | कुरकुरी भिंडी |

- Advertisement -

आज की रेसिपी है Crispy Kurkuri Bhindi | इसके पहले anufoodclub.com में मैं भिंडी की काफी रेसिपी बनाना बता चुकी हूँ,यहाँ तक भिंडी का रायता भी बता चुकी हूँ | आज मैं भिंडी का स्नैक्स लेकर आयी हूँ जिसे आप सुबह या शाम की चाय के साथ खा सकते है | बच्चों को ये स्नैक्स काफी पसंद आता है | इसकी खाश बात ये है की इसे आप एयर टाइट डिब्बे में बंद करके रख दे तो एक हफ्ते तो आराम से खा सकते है | यकीन मानिये बहोत कुरकुरा और टेस्टी होता है ये स्नैक्स | 

Fry Bhindi बनाने की सामग्री :

  • भिंडी – आधा kg
  • कॉर्नफ्लोर या चावल का आटा – 3 चम्मच
  • बेसन – 3 चम्मच
  • हल्दी पाउडर – 1/4 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1/2 चम्मच
  • अमचूर पाउडर – 1/3 चम्मच
  • चाट मसाला – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वादनुसार

Kurkuri Bhindi बनाने की विधि :

सबसे पहले हम भिंडी को धूल कर 2 से 3 घंटे के लिए रख देंगे ताकि भिंडी अच्छे से सुख जाये | अगर आपके पास 2 से 3 घंटे रखने का समय नहीं है तो भिंडी धुलने के बाद साफ कॉटन के कपड़े से सारी भिंडी पोछ लेंगे | इसके बाद एक भिंडी में 2 भाग करके काट लेंगे और बीज को निकाल देंगे | सभी भिंडी को इसी तरीके से काट लेंगे |

Kurkuri Bhindi 1

अब एक बाउल में कॉर्नफ्लोर या चावल का आटा लेंगे यहाँ पर मैं कॉर्नफ्लोर का उपयोग कर रही हूँ | बेसन हल्दी पाउडर, लालमिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, नमक, भिंडी डालकर कर अच्छे से मिला लेंगे | ताकि सबकी कोटिंग भिंडी पर हो जाये | अब गैस चालू करके कड़ाई रखेंगे और तेल डाल देंगे | जब तेल गरम हो जाये तब भिंडी को डालकर डीप फ्राई कर लेंगे | फ्राई करते समय गैस का फ्लेम हाई ही रखना है |

जब भिंडी हल्के ब्राउन कलर का हो जाये तब एक टीसू पेपर पर निकाल लेंगे |

Kurkuri Bhindi 2

सारी भिंडी ऐसे ही डीप फ्राई कर लेंगे उसके बाद ऊपर से चाट मसाला मिला देंगे | फ्राई भिंडी बनकर तैयार है, इसे आप चाय के साथ तो ले ही सकते है खाने के साथ भी सर्व कर सकते है | खाने में बहोत ही स्वादिष्ट लगता है ये स्नैक्स |

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -