Bhindi Raita Recipe | भिंडी रायता रेसिपी

- Advertisement -

आज मैं आपके लिए एकदम नयी रेसिपी लेकर आयी हूँ Bhindi Raita Recipe भिंडी का रायता | आपको सुनकर अजीब जरूर लगेगा | लेकिन खाने के बाद बार बार बनाने का मन करेगा ये पूरी गारंटी के साथ मैं कहती हूँ | लौकी का रायता ,बूंदी का रायता तो आप बहोत सुने होंगे लेकिन Bhindi भिंडी का रायता आप नहीं सुने होंगे |

तो आज की मेरी रेसिपी है Bhindi Raita Recipe भिंडी का रायता जो बहोत ही टेस्टी होता है इसे आप ऐसे ही चम्मच से खा जाएंगे | बनाने में बस 5 ही मिनट ही लगेगा | रायता खाने के अनेक फायदे है | जो चाहते है की उनका वजन न बढ़े उन्हें रायते का सेवन जरूर करना चाहिए | इसके आलावा रायता आपके पेट को भी ठंडा रखता है | तथा पेट में गर्मी से होने से होने वाली समस्याओ से भी आपको बचाता है | गर्मी के मौसम में हम सभी का पाचन तंत्र कमजोर हो जाता हैं |

रायते के सेवन से हमारा पाचन तंत्र मजबूत बनता हैं | गर्मी में लू लगने की समस्या ज्यादा होती हैं यदि आप रायते का सेवन रोजाना कर रहे हैं तो आपको लू लगाने की समस्या नहीं होगी |




Ingredients for Bhindi Raita Recipe | भिंडी का रायता बनाने की सामग्री :

भिंडी
तेल250 grams
दही75 ml
हरी मिर्च250 grams
जीरा2 लम्बे शेप में कटा हुआ
राई1/4
जीरा  पाउडर1/4
काला नमक1/2 चम्मच
लाल मिर्च पाउडर1/3 चम्मच
हरा धनियाबारीक कटा हुआ
नमकस्वादनुसार
Bhindi Raita Recipe

 How to Make Bhindi Raita Recipe | भिंडी का रायता बनाने की विधि :

रायता बनाने से पहले हम हम Bhindi Raita Recipe भिंडी को अच्छे से धुलकर एक कॉटन के कपडे से पोछ लेंगे | उसके बाद लम्बे शेप में Bhindi भिंडी को काट लेंगे |




Bhindi Raita Recipe

अब कड़ाई में तेल डालेंगे तेल गरम हो जाये तो Bhindi भिंडी को 2 मिनट तक डीप फ्राई कर लेंगे |

Bhindi Raita Recipe

उसके बाद हम दही लेंगे

Bhindi Raita Recipe

और दही को फेट कर उसमे डीप फ्राई किया भिंडी को डाल देंगे और अच्छे से मिला लेंगे उसके बाद लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, कला नमक डाल देंगे | अब तड़का तैयार करेंगे और एक पैन में 1 चम्मच तेल डालेंगे उसमे जीरा, राई, हरी मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया डाल देंगे | अब तड़के को रायते में डाल देंगे | आखिरी में हरी धनिया से गार्निश कर देंगे |

अब भिंडी का रायत तैयार है इसे हम रोटी चावल किसी से खा सकते है सबकी अपनी अपनी पसंद होती है बहोत लोग इसे ऐसे ही खा लेते है | बहोत ही टेस्टी होती है |




नोट :

भिंडी को डीप फ्राई करने के बाद उसे एक पेपर पर निकाल लें ताकि भिंडी में जो एक्स्ट्रा आयल है वो सोंख लें | इसके बाद ही फेटे हुए दही में डालें|

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

3 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -