Lauki ka Raita | लौकी रेसिपी | Raita Recipe

- Advertisement -

जैसे की आप सभी को पता होगा Lauki ka Raita लौकी हमारे सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता | वैसे आप Lauki लौकी का काफी कुछ बना सकते है Lauki लौकी की सब्जी, Lauki लौकी का कोप्ता, लौकी का दाल, लौकी ग्रेवी वाली सब्जी आदि | लेकिन आज मैं लौकी रायता बनाने वाली हूँ |

Lauki ka Raita लौकी की रायता जो किसी भी खाने के साथ खायी जाने वाली कॉमन चीज है | लोगों के खाने के लिस्ट में रायता होता ही है गर्मीं में अक्सर देखा जाता है लोग बिना रायता का खाना खाना पसंद नहीं करते है |

इसे लोग अलग – अलग नामो से जानते है | Doodhi Raita, Ghiya ka Raita, Bottle Gourd Raita

Lauki Raita लौकी रायता बनाने की सामग्री :

  • लौकी – 1
  • पानी  – एक कप
  • दही – आधा kg
  • हरी मिर्च  – 2 बारीक कटा हुआ
  • जीरा  – 1/2 टेबलस्पून
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4 चम्मच
  • भुना हुआ जीरा पाउडर  – 1 चम्मच
  • हरा धनिया  – बारीक कटा हुआ
  • काला नमक – 2 टेबलस्पून
  • नमक – स्वादनुसार

Lauki Ka Raita लौकी रायता बनाने की विधि :

सबसे पहले हम Lauki  लौकी को ग्रेड कर लेंगे |

Grated lauki ka raita

उसके बाद एक कुकर लेंगे उसमे एक कप पानी डालकर लौकी को 3 सिटी दिलाकर उबाल लेंगे | जब सिटी निकल जाये तो हम कुकर खोलेंगे और लौकी को पानी से निकाल कर रख देंगे|

Boiled lauki

दही को फेट लेंगे उसमे भुना हुआ जीरा पाउडर, नमक, काला नमक डाल देंगे | उबला हुआ लौकी ठंडी हो जाये तो दही में डाल कर अच्छे से मिला लेंगे | एक पैन लेंगे उसमे 1 चमच्च तेल डालकर उसमे हरी मिर्च, जीरा, का तड़का तैयार करके से डाल देंगे| थोड़ा सा धनिया पत्ता, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर से गार्निश कर देंगे |

 

हरा बारीक कटा हरा धनिया भी डाल देंगे | अब तैयार है हमारा रायता एक सर्विंग बाउल में निकाल कर सर्व करें

Lauki रायता के लाभ स्वास्थ्य के लिए :

लौकी के कई स्वास्थ्य लाभ हैं और इसमें पोषण गुण हैं जो शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए अच्छे हैं।

  1. लौकी में पानी की मात्रा अधिक होती है
  2. इसमें  कई खनिजों और विटामिनों का एक समृद्ध स्रोत है।
  3. यह आसानी से पचाने योग्य है
  4. ये गर्मियों के दौरान आपके शरीर को ठंडा रखने के लिए एकदम कारगर होता है

नोट :

  • ध्यान रहे Lauki लौकी को कुकर से तुरंत निकालकर दही में नहीं डालना है | क्यूंकि Lauki लौकी के गरम होने की वजह से दही फट जाएगी |
  • जो उबलते समय एक्स्ट्रा वाटर निकलता है उसे यहाँ नहीं उपयोग करना है |
  • ध्यान रखे जो दही आप रायता बनाने के लिए उपयोग कर रहे है, उसमे बिल्कुल भी पानी नहीं होना चाहिए | गाढ़ी दही होनी चाहिए |
Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

4 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -