Mushroom Biryani Recipe | मशरूम बिरियानी

- Advertisement -

Mushroom Biryani Recipe – बिरियानी के नाम पर तो अच्छे अच्छों की भूख बढ़ जाती है | जो लोग वेजिटेरियन है जिनके घर में नॉन वेज नहीं बनता है | उनके लिए मशरूम बहोत अच्छा विकल्प है आप चिकन बिरियानी की जगह मशरूम बिरियानी बना सकते है | चाहे मशरूम मसाला हो या मटर मशरूम खाने में बहोत ही लाजवाब होता है | मशरूम से बना कोई भी चीज क्यूँ ना बहोत हेल्दी और बहोत ही लाजवाब होती है | आज मैं रेस्टोरेंट जैसा बिरियानी घर पर बनाउंगी जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है |

जरा सा प्रयास करने से आप भी रेस्टोरेंट जैसा बिरयानी घर पर बना सकते है | चलिए फटाफट बिरियानी बनाना शुरू करते है | मशरूम बिरियानी बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं लगता बस 30 से 35 मिनट में आप रेस्टोरेंट जैसा बिरियानी घर बना सकते है | जब तक आप बिरियानी खाने के लिए आर्डर करेंगे या रेस्टोरेंट जायेंगे तब तक घर पर ही आपका बिरियानी बनकर तैयार हो जायेगा | चलिए देखते है बिरियानी बनाने के लिए हम किन किन चीजों की आवश्यकता होती है |




Ingredients for Mushroom Biryani | मशरूम बिरियानी बनाने की सामग्री :

बासमती चावलएक कटोरी
मशरूम250gm
प्याज3 बारीक कटा हुआ
टमाटर3 कटा हुआ
लहसुन5 से 6 कली
अदरक1 इंच
हरी मिर्च3
फ्रेश नारियल2 टेबलस्पून ग्रेड किया हुआ
रेड चिली पेस्ट1 टेबलस्पून
पुदीना पत्ताएक कप
धनियाएक कप
तेज पत्ता2
लौंग 3 से 4
दाल चीनी1 इंच
हरी इलायची3
बड़ी इलायची1
हल्दी पाउडर1/3 टेबलस्पून
धनिया पाउडर1/2 टेबलस्पून
नमकस्वादनुसार
आयल2 टेबलस्पून
घी2 टेबलस्पून
पानी1 कटोरी




How to Cook Mushroom Biryani | मशरूम बिरियानी बनाने की सामग्री :

Mushroom Biryani बनाने के लिए पहले हम बासमती चावल को धुलकर 30 मिनट के लिए भीगा देंगे और मशरूम को धुलकर अच्छे से साफ करके काट लेंगे | इसके बाद खाश तरीके का एक मसाला तैयार करेंगे | मसाला बनाने के लिए जार लेंगे उसमे लहसुन,  अदरक, हरी मिर्च, फ्रेश नारियल, लाल मिर्च का पेस्ट, 5 से 6 पुदीना पत्ता, आधा कप हरा धनिया और एक कप पानी डालकर पीस लेंगे |

इसके बाद प्याज को छीलकर बारीक काट लेंगे साथ में टमाटर को भी वाश करके काट कर रख लेंगे | सारी तैयारी करने के बाद हम गैस को ऑन करके कुकर को गैस पर रख देंगे और आयल डाल और घी साथ में डाल देंगे | जब घी मेल्ट हो जाये तब हम तेज पत्ता, लौंग, हरी इलायची, बड़ी इलायची, दालचीनी डाल देंगे | इलायची चटकने के बाद बारीक कटा प्याज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक कलछी से चलाते हुए भुनेगे | जब प्याज गोल्डन ब्राउन हो जाये तब बारीक कटा टमाटर डाल देंगे |

और सॉफ्ट होने तक 1 से 2 मिनट तक भुनेगे जब टमाटर सॉफ्ट हो जाये तब बिरियानी के लिए जो मसाला हम तैयार किये उसे डालकर 3 मिनट तक भुनेगे | 3 मिनट बाद हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे | इसके बाद कटा हुआ मशरूम, आधा कप पुदीना पत्ता, डंठल सहित हरा धनिया डालकर अच्छे से मिला देंगे | साथ में भिगोया हुआ बासमती चावल, नमक, और पानी डालकर कलछी से अच्छे से मिला देंगे | और कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे एक सिटी आने के बाद गैस बंद कर देंगे |

कुकर को तुरन्त ओपन नहीं करना है भाप निकलने के बाद या सिटी आने के 5 मिनट बाद ओपन करना है | बिरियानी बनाकर तैयार बिरियानी को आप दही, रायता आदि के साथ सर्व कर सकते है | स्वादिष्ट Mushroom Biryani मशरूम बिरियानी को सर्विंग प्लेट में निकालकर गरमागर्म सर्व करें | 




नोट :

  • बिरयानी बनाते समय जितनी मात्रा में आप चावल लेंगे उतने ही मात्रा में आपको पानी भी डालना है | example: अगर अपने एक कप चावल लिए है तो आपको एक कप पानी भी लेना है | अगर एक कटोरी चावल लिया है तो एक कटोरी पानी लेना है |
  • बिरियानी बनाते समय गैस का फ्लेम मीडियम ही रखेंगे गैस का फ्लेम हाई नहीं करना है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -