Vegetable Soup | वेजिटेबल सूप | मिक्स वेजिटेबल सूप रेसिपी

Date:

Share post:

आज मैं बनाने वाली बहोत ही हेल्दी Mix Vegetable Soup | ठंडी के सीजन में गरम गरम सूप पीने को मिल जाये तो मजा आ जाये | सूप ठंडी के मौसम ही पीना ज्यादा अच्छा लगता है | इसमें विटामिन A पाया जाता है जो हमारे आँखों के लिए बहोत फायदेमंद होता है विटामिन A की पूर्ति होने से रतौंधी नहीं होता है | साथ ही इसमें बहोत ज्यादा एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है |

मिक्स वेजिटेबल सूप पीने से शरीर का प्रतिरोधक क्षमता बढ़ता है | अगर आप वेट लॉस कर रहे है, तो आपके लिए बहोत ही हेल्दी डाइट है | मिक्सवेजिटेबल सूप पीने से वजन काफी तेजी से घटता है चलिए फटाफट सूप बनाना शुरू करते है | और देखते है सूप बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

वेजिटेबल सूप बनाने की सामग्री | Ingredients for Vegetable Soup

पत्ता गोभी1/4 कप ग्रेड किया हुआ
हरा प्याज1/4 कप बारीक कटा हुआ
लहसुन और अदरक का पेस्ट1 टेबलस्पून
गाजर3 टेबलस्पून कटा हुआ
बीन्स3 से 4 फाइन चॉप
कॉर्न4 टेबलस्पून
शिमला मिर्च3 टेबलस्पून
मटर4 टेबलस्पून
कॉर्नफ्लोर का घोल1/2 कप
काली मिर्च पाउडर1/3 टेबलस्पून
रेड चिली फ्लैक्स1/4 टेबलस्पून
हरा धनियागार्निश के लिए
नमकस्वादनुसार
आयल1 टेबलस्पून
पानी2 ग्लास

How to Make Vegetable Soup in Hindi | वेजिटेबल सूप बनाने की विधि :

मिक्सवेजिटेबल सूप बनाने के लिए सबसे पहले सारे सब्जियों को अच्छे से वाश कर फाइन काट लेंगे | साथ में आधा कप पानी में कॉर्नफ्लोर को भी घोल कर रख लेंगे | सभी तैयारी पहले से करके गैस ऑन करेंगे और कड़ाई में आयल डालकर कड़ाई को गैस पर रख देंगे | इसके बाद आयल में प्याज डालकर कुछ सेकंड सॉते करेंगे फिर लहसुन अदरक का पेस्ट डालकर सॉते करेंगे | साथ में ग्रेड किया हुआ पत्ता गोभी, कटा हुआ गाजर, कटा हुआ बीन्स डालकर 1 मिनट तक चलाते हुए भूनेंगे |

इसके बाद पानी डालकर 3 से 4 मिनट ढककर पकाएंगे | 4 मिनट बाद कॉर्न, मटर, शिमला मिर्च, काली मिर्च का पाउडर, नमक डालकर 2 मिनट तक ढककर लो फ्लेम पर पकाएंगे | 2 मिनट बाद कॉर्नफ्लोर का घोल डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे साथ में चिली फ्लैकस् डाल देंगे | फिर से ढककर 2 मिनट तक पकाएंगे | 2 मिनट बाद गैस बंद कर देंगे | टेस्टी एंड हेल्दी मिक्सवेजिटेबल सूप बनकर तैयार है | सूप को एक बॉउल में निकालकर ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया, हरा प्याज के पत्तियों से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

spot_img

Related articles

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी...

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा...

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता...

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली...