Chandrakala Sweet Recipe | चंद्रकला मिठाई | मिठाई रेसिपी

- Advertisement -

Chandrakala Sweet Recipe बिहार की बहुत प्रसिद्द मिठाई है | होली आने वाला है होली पर लोग तरह तरह की मिठाईयाँ बनाते है | होली का उल्लास घर घर में दीखता है | बच्चे बड़े सभी बहोत एक्साइटेड होते है होली के त्यौहार को लेकर |

( Chandrakala Sweet )चंद्रकला खाने में बहोत स्वादिष्ट लगती है | आज मैं आपको इस ब्लॉग बताउंगी की आप चंद्रकला को घर पर कितने आसानी से बना सकते है | चन्द्रकाल को आप होली दीवाली या किसी खाश उत्सव पर बना सकते है | चलिए स्वादिष्ट चंद्रकला बनाना शुरू करते है और देखते है चंद्रकला बनाने में किन किन सामग्री की आवश्यकता होती है |

Chandrakala Sweet Recipe Ingredients | चंद्रकला बनाने की सामग्री

मैदा250 gm
घी50 gm
खोया250 gm
बादामबादाम 1 टेबलस्पून कटा हुआ
काजूकाजू  1 टेबलस्पून कटा हुआ
किसमिस1 टेबलस्पून कटा हुआ
पिस्ता1/2 टेबलस्पून कटा हुआ
इलायची पाउडर1/2 टेबलस्पून
शक्कर60 gmपिसा हुआ
केसर3 से 4 घागे (ऑप्शनल)
पानीआधा कप
आयलचंद्रकला को डीप फ्राई करने के लिए
चाँदी का वर्क( ऑप्शनल है )




How to Make Chandrakala Sweet Recipe | चंद्रकला मिठाई कैसे बनाएं :

सबसे पहले हम एक बाउल में मैदा लेंगे मैदे में घी डालकर हाथ से मसलकर मिक्स कर देंगे और थोड़ा थोड़ा पानी डालकर टाइट आटा लगा लेंगे और एक गीले कपड़े से ढककर रख देंगे | इसके बाद सारे ड्राई फ्रूट को काट कर रख लेंगे | अब गैस ऑन करेंगे और गैस पर कड़ाई रख देंगे | और कड़ाई में खोया डालकर 2 से 3 मिनट तक कलछी से चलाते हुए भुनेगे है | 3 मिनट बाद बाद कटा हुआ ड्राई फ्रूट, इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिला देंगे | थोड़ा सा ड्राई फ्रूट बचा लेंगे लास्ट में गार्निश करने के लिए | गरम गरम खोया में पिसा हुआ शक्कर नहीं मिलाना है खोया थोड़ा ठंडा हो जाये तब शक्कर को भी डालकर अच्छे से मिला देंगे |

स्टफिंग बनकर तैयार है | अब हम मैदे से एक मीडियम साइज का लोई बनाएंगे | लोई को रोटी के बराबर बेल लेंगे और किसी कटर या ग्लास से गोल गोल काट लेंगे | या आप छोटी चकई बनाकर पूरी के आकर का छोटा छोटा बेल सकती है | इसके बाद एक छोटी पूरी लेंगे और उसके ऊपर 1 टेबलस्पून स्टफिंग रख देंगे अब दूसर पूरी लेकर पूरी के किनारे पर पानी लगाकर स्टफिंग वाले पूरी के ऊपर रख देंगे | इसके बाद हल्के हाथ से प्रेस करते हुए सील कर देंगे और हाथ से मोड़ते हुए डिजाइन बना देंगे | इसी तरीके से सारे चंद्रकला में स्टफिंग भरकर सील कर देंगे | फिर से गैस ऑन करके कड़ाई में आयल डालकर कड़ाई को गैस पर रख देंगे | आयल गरम होने के बाद एक साथ 2 से 3 चंद्रकला डालकर हल्का गोल्डन ब्राउन होने तक उलट पलट कर डीप फ्राई कर लेंगे | डीप फ्राई करते समय गैस का फ्लेम लो रखना है एक बार चंद्रकला को फ्राई करने में 4 से 5 मिनट लगते है | दूसरी बार भी उतना ही समय लगता है | इसी प्रकार सारे चंद्रकला को डीप फ्राई कर लेंगे | अब बारी है चासनी बनाने की |

Chandrakala Chashni Recipe | चासनी बनाने की विधि :

चासनी बनाने के लिए एक पतीला लेंगे पतीले में आधा ग्लास पानी डाल देंगे | अब गैस ऑन करके पतीले को गैस पर रख देंगे और शक्कर डाल देंगे | साथ में केसर के कुछ धागे डाल देंगे | एक उबाल आने के बाद 3 से 4 मिनट ही पकायेनेग  | बहोत ज्यादा नहीं पकाना है तार वाला चासनी नहीं बनाना है बस चिपचिपा चासनी बनाना है |

4 मिनट बाद डीप फ्राई किया हुआ चंद्रकला चासनी में डूबकर निकला लेंगे | चासनी में डालकर छोड़ना नहीं है | इसी प्रकार सारे चंद्रकला को चासनी में डीप करके प्लेट में निकल लेंगे | अब चंद्रकला के ऊपर से कटे हुए ड्राईफ्रूट और चाँदी के वर्क से गार्निश कर देंगे | जिससे चंद्रकला देखने में एकदम मार्केट जैसा दीखता है | और खाने में तो कोई जवाब ही नहीं है | मार्केट जैसे चंद्रकला बनाकर तैयार है | चन्द्रकाल मिठाई को प्लेटिंग करके सर्व करें |

Q. चंद्रकला किसे कहते हैं?

Ans. चंद्रकला एक तरह की मिठाई है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -