Red Cabbage Sabzi | लाल पत्ता गोभी की सब्जी

- Advertisement -

Easy and Quick Red Cabbage Sabzi Recipe – अभी तक आप फूल गोभी, पत्ता गोभी, गांठ गोभी, हरा गोभी का नाम सुना था | आज मैं आपको लाल पत्ता गोभी ( रेड कैबेज ) के बारे में बताउंगी | सभी गोभियों की तरह ये भी गोभी ही है बस कलर डिफ्रेंट है | इसमें मुख्य रूप से विटामिन, खनिज एवं पोषक तत्व पाया जाता है | लाल पत्ता गोभी खाने से वजन कम होता, हड्डियाँ मजबूत होती है, हमारी आँखों की रोशनी को भी बरकरार रखती है ये लाल पत्ता गोभी |

(Red Cabbage Sabzi) लाल पत्ता गोभी शरीर का प्रतिरोधक क्षमता भी बढ़ाता है | इतना गुणवान है लाल पत्ता गोभी | एक बार लाल पत्ता गोभी बनाये खाये और खिलाये आपको ( Red Cabbage Sabzi )लाल पत्ता गोभी की सब्जी कैसी लगी कमेंट करके जरूर बताये | चलिए लाल पत्ता गोभी की सब्जी बनाना शुरू करते है, और देखते है लाल पत्ता गोभी की सब्जी बनाने के लिए हमें किन किन चीजों की आवश्यकता पड़ती है |

Ingredients for Red Cabbage Sabzi | लाल पत्ता गोभी सब्जी बनाने की सामग्री :

लाल पत्ता गोभी1 कटोरी कटा हुआ
गाजर1/3 कप कटा हुआ
शिमला मिर्च1/3 कप कटा हुआ
हरा प्याज1/4 कप कटा हुआ
हरा मटर1/3 कप छिला हुआ
टमाटर2 कटा हुआ
प्याज1 बड़ा साइज का कटा हुआ
हरी मिर्च2 कटा हुआ
अदरक का पेस्ट1 टेबलस्पून
जीरा1/3 टेबलस्पून
राई1/2 टेबलस्पून
हल्दी पाउडर1/3 टेबलस्पून
धनिया पाउडर1/2 टेबलस्पून
अमचूर पाउडर1/3 टेबलस्पून
लाल मिर्च पाउडर1/4 टेबलस्पून
तेल3 टेबलस्पून
नमकस्वादनुसार

How to make Red Cabbage Sabzi | लाल पत्ता गोभी सब्जी बनाने की विधि :

सबसे पहले हम सभी सब्जियों को अच्छे से वाश करके काट लेंगे | सारी तैयारी करने के बाद गैस ऑन करके गैस पर कड़ाई रखकर कड़ाई में तेल डाल देंगे | तेल गरम होने के बाद तेल में जीरा, राई, हरी मिर्च डाल देंगे जीरा, राई चटकने के बाद अदरक का पेस्ट और कटा हुआ प्याज डाल देंगे और प्याज सॉफ्ट होने तक भूनेंगे | इसके बाद कटा हुआ लाल पत्ता गोभी, शिमला मिर्च, गाजर डालकर 2 मिनट तक कलछी से चलाते हुए भूनेंगे |




2 मिनट बाद हरा मटर कटा हुआ टमाटर डालकर 3 मिनट के लिए ढककर पकाएंगे | 3 मिनट बाद हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे और 1 मिनट के लिए पकाएंगे | 1 मिनट बाद कटा हुआ हरा प्याज डाल देंगे एक बार फिर से ढककर 2 मिनट तक पकाएंगे | लाल पत्ता गोभी की स्वादिष्ट एंड हेल्दी सब्जी बनकर तैयार है सब्जी को सर्विंग पॉट में निकालकर सर्व करें | ( Red Cabbage Sabzi ) लाल पत्ता गोभी सब्जी के साथ आप रोटी, चावल, पराठा आदि खा सकते है |

नोट :

  • लाल पत्ता गोभी बनाते समय आप अपनी पसंद की कोई भी सब्जी मिला सकते है जैसे : आलू, मशरूम, बीन्स आदि | इस तरीके से बनाया हुआ लाल गोभी की सब्जी खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है |
  • सब्जी बनाते समय गैस का फ्लेम आवश्यकता अनुसार मीडियम एंड लो कर सकते है |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -