Gujiya Recipe in Hindi | गुझिया रेसिपी

- Advertisement -

Gujiya Recipe in Hindi होली का पर्व नजदीक आने वाला है | इस पर्व पर लोग तरह तरह की रेसिपीज बनाते है | इस पर्व की सबसे खाश रेसिपी गुझिया है | इस पर्व पर सबसे ज्यादा लोग गुझिया बनाते है | गुझिया को लोग अलग अलग नाम से जानते है जैसे : करंजी, करजीकाई आदि | गुजिया बनाने के लिए हमें पेसेंस की बहोत जरुरत है | क्यूंकि गुझिया बनाने में समय तो लगता है |

लेकिन ये भी है गुझिया खाने के बाद आप सारा मेहनत और लगाया हुआ टाइम भूल जायेंगे | क्यूंकि गुझिया खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | साथ में आप सब को होली पर्व की बहोत बहोत शुभकामनाये है | चलिए गुझिया बनाकर और रंग खेलकर होली का पर्व मनाते है | और देखते है गुझिया बनाने के लिए हमें किन किन सामग्री की आवश्यकता होती है |

गोझिया बनाने की सामग्री : Ingredients of Gujiya Recipe

सूजी1/2 kg
मैदा1/2 kg
खोया 240 gm
शक्कर150 gm
बादाम10 कटा हुआ
काजूकटा हुआ
किसमिस8 से 10 कटा हुआ
नारियल का चुरा1/4 कप
इलायची पाउडर1/3 टेबलस्पून
घी2 से 3 टेबलस्पून
आयलगुजिया को डीप फ्राई करने के लिए




How to Make Gujiya Recipe in Hindi | गुझिया बनने की विधि :

सबसे पहले हम एक बर्तन में मैदा लेंगे उसमें 3 टेबलस्पून आयल डालकर मैदे को हाथ से अच्छे मिक्स कर लेंगे | फिर थोड़ा थोड़ा पानी डालकर सॉफ्ट मैदा लगा लेंगे और एक भीगे कटान के कपड़े से ढक कर रख देंगे | इसके बाद गैस ऑन करके कड़ाई में घी डालकर गैस पर रख देंगे | अब सूजी डालकर कलछी से चलाते हुए हल्का ब्राउन होने तक भून लेंगे |

सूजी को भूनते समय गैस का फ्लेम लो रखेंगे | इसके बाद हम सारे ड्राई फ्रूट को काट कर रख लेंगे | फिर से एक बार गैस ऑन करके कड़ाई गैस पर रखेंगे | अब कड़ाई में खोया डाल देंगे | खोया आप मार्केट से भी ले सकते है और घर पर भी दूध को जला कर बना सकते है | नारियल का चुरा भी आपको मार्केट से मिल जायेगा या सूखा नारियल को भी ग्रेड करके डाल सकते है |

कड़ाई में खोया डालने के बाद आप 2 से 3 मिनट तक लो फ्लेम पर कलछी से चलाते हुए खोया को पकाएंगे | इसके बाद पिसा हुआ शक्कर, भुना हुआ सूजी, काट हुआ ड्राई फ्रूट डालकर अच्छे से मिक्स कर देंगे | गैस को बंद कर देंगे गोझिया में भरने के लिए भरावन बनकर तैयार है | अब हम मैदा से छोटी छोटी लोई बनाकर रख लेंगे इसके बाद चौका बेलन की मदत से पतला पूरी के शेप में बेल लेंगे |

अब हम गुझिया का साँचा लेंगे साँचा हमें आसानी से मार्केट में मिल जायेगा | अब बेला हुआ पूरी सांचे पर रखकर सूजी से बना भरावन 2 टेबलस्पून भरकर किनारे पे पानी लगाकर सांचे को बंद कर देंगे साइड से निकला एक्स्ट्रा मैदा को हाथ से निकालकर रख लेंगे | एक्स्ट्रा निकले हुए मैदे को हम फिर से लोई बना लेंगे |

इसी तरीके से सारे गुझिया को बनाकर रख लेंगे एक कटान का गिला कपड़ा लेंगे और गुझिया को बनाते समय ढक देंगे नहीं तो गुझिया साइड से खुलने लगता है | अब गैस को ऑन करेंगे और कड़ाई में आयल डाल देंगे आयल गरम होने के बाद 4 से 5 गुझिया को एक साथ कड़ाई में डाल देंगे |

और गोल्डन ब्राउन होने तक उलट पलट तक गुझिया को डीप फ्राई कर लेंगे | स्वादिष्ट गुझिया बनकर तैयार है | गुझिया को सर्विंग प्लेट में निकालकर सर्व करें |




Khoya Banane ki Recipe in Hindi | घर पर खोया बनाने की विधि:

आज हम बनाएंगे मार्केट से भी अच्छा खोया घर पर | खोया बनाने के लिए हमें सिर्फ दूध की आवश्यकता है | 1 लीटर दूध में लगभग 240 ग्राम खोया बन सकता है | खोया बनाना शुरू करते है | एक पतीला लेंगे उसमे एक लीटर दूध डालकर गैस ऑन करेंगे और पतीले को गैस पर रख देंगे | और दूध को बॉयल करेंगे दूध में उबाल आने के बाद गैस का फ्लेम कम कर देंगे और कलछी से चलाते हुए दूध को जलाएंगे |

इसी तरीके से दूध को बीच बीच में चलाते रहेंगे धीरे धीरे दूध जल जायेगा और गाढ़ा हो जायेगा | खोवा बनाने के प्रोसेस में पूरा 1 घंटा लगेगा | खोया बनाते समय गैस का फ्लेम लो रखेंगे नहीं तो नीचे से दूध पकड़ने लगता है | जैसे जैसे दूध गाढ़ा होगा खोया बनकर तैयार हो जायेगा | खोया बनने के बाद गाढ़ा ब्राउन कलर का दीखता है | 1 घंटे बाद खोया बनाकर तैयार है | खोया को आप फ्रीज में लम्बे टाइम तक स्टोर कर सकते हैं | खोया का इस्तेमाल आप गुझिया, मिठाई आदि बनाने में कर सकते है |

नोट :

आप अपनी पसंद के अनुसार गुझिया में बदलाव कर सकते हैं।

FAQ.

Q. 100 ग्राम खोया में कितना प्रोटीन होता है ?

Ans. 100 ग्राम खोया में 20 ग्राम प्रोटीन होता है |

Q. 240 ग्राम खोया बनाने के लिए कितना दूध चाहिए ?

Ans. 1 लीटर फुल क्रीम चाहिए होगा |

Q खोया कितने दिन तक खराब नहीं होता है?

Ans. बिना फ्रिज के 3 दिन, और फ्रिज में 25 से 30 दिन |

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -