बैंगन का चोखा गैस पे कैसे बनाये | How to Make Baingan ka Chokha – Bharta Recipe

- Advertisement -

आज मैं आपको अलग तरीके का Baingan ka Chokha बनाना बताउंगी| अब आप सोच रहे होंगे बिना आग का चोखा कैसे बनेगा | बैगन को कैसे भूनेंगे बैगन भुनाना बहोत ही आसान है | जी हा इसे हम गैस पर भून सकते है, हैं ना कमाल की बात | तो अब चिंता करने की जरुरत नहीं है | जब भी चोखा खाने का मन करे तो हम घर पर बैगन भून कर चोखा बना सकते इसके लिए कुछ ढूढ़ने की या हमें कही जाने की जरुरत नहीं है, ये चोखा एकदम अलग है | शायद ये चोखा आप पहले कभी ना खाये हो | एक बात और बात दु ये चोखा डायबटीज वाले लोगों लिए के बहोत अच्छा है क्यूंकि इसमें आलू नहीं पड़ता है |

सामग्री :

  • बैगन – 1 बड़े साइज का
  • टमाटर – 4 से 5 बारीक कटा
  • प्याज – एक बड़े साइज का
  • लहसुन – 5 से 6 कली
  • आयल – 3 से 4 चम्मच
  • हरी मिर्च – 2 बारीक कटा हुआ
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ गार्निश के लिए
  • नमक – स्वादनुसार

 

Baingan ka Chokha

Baingan ka Chokha बनाने की विधि :

पहले हम आवशकता अनुसार गैस का फ्लेम कम ज्यादा करके बैगन को भून लेंगे | जब बैगन भून जाये तो हम बैगन को छील लेंगे |

Baingan ka Chokha

और अच्छे से देख लेंगे की बैगन में कीड़े तो नहीं पड़े है | क्यूंकि बैगन में अक्सर कीड़े पड़े होते है इसलिए देखना जरुरी है | उसके बाद गैस पर कड़ाई रखेंगे यहाँ मैं सरसो का तेल डालूंगी आप कोई भी तेल ले सकते है | जब तेल पक जाये तो हम लहसुन डाल देंगे हल्का ब्राउन होने तक भूनेंगे उसके बाद प्याज डाल कर आधा मिनट और भूनेंगे | अब बारीक कटी हरी मिर्च डालेंगे | इसके बाद टमाटर डालकर 2 मिनट तक ढक कर पकाएंगे, जब टमाटर गल जाये तो छिला हुआ बैगन और नमक डालकर अच्छे से मिला लेंगे| अंत में बारीक कटा हरा धनिया डाल देंगे | अब खाने के लिए तैयार है बैगन का अलग तरीके वाला चोखा |

अन्य पढ़े :

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -