Litti Chokha | Bati Chokha Recipe | लिट्टी चोखा रेसिपी

- Advertisement -

Litti Chokha- आज मैं लिट्टी चोखा का रेसिपी लेकर आयी हूँ | ये बिहार का प्रसिद्ध व्यंजन है एकदम बिहारी स्टायल में लेकर आयी हूँ Litti Chokha जो बहोत ही स्वादिष्ट होता है | बिहार में लिट्टी चोखा बहोत लोकप्रिय है | वहाँ के लोगों को काफी पसंद आती है | ये लिट्टी मैं ओवन पर बना रही हूँ | बहोत सॉफ्ट लिट्टी बनती है | घर में बुजुर्गों को Litti Chokha खाने में बहोत प्रॉब्लम होती है | ये लिट्टी इतनी सॉफ्ट होती है बुजुर्ग भी खा सकते है |

Litti बनाने के लिए सामग्री :

  • आटा – 3 कप
  • आयल – 3 चम्मच
  • नमक – 1/4 चम्मच

Litti बनाने की विधि :

सबसे पहले हम आटा में नमक आयल मिला लेंगे उसके बाद आटे को गूथ लेंगे | आटा गूथते समय ध्यान दे की आटा ज्यादा गिला नहीं होना चाहिए | इसके बाद आटे से मीडियम साइज की गोल गोल लिट्टी बना लेंगे |

Litti Chokha Ball

अब गैस चालू करके लिट्टी वाला ओवन को रख देंगे | जब ओवन गरम हो जाये तब लिट्टी को रखकर ढक देंगे | और लिट्टी को उलट पलट कर हल्का ब्राउन होने तक पका लेंगे | लिट्टी को उलटते रहना है नहीं तो जल जाएगी | सभी लिट्टी को ऐसे ही उलट पलट कर पका लेंगे | लिट्टी बहोत ही मुलायम बनती है और खाने में बहोत ही अच्छी लगती है |

Litti Chokha Ovan

 

Chokha बनाने की सामग्री :

  • आलू – 4
  • बगैन – 2
  • टमाटर – 4
  • प्याज – 2 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च – 4
  • हरा धनिया – बारीक कटा हुआ
  • अदरक – 1 इंच
  • लहसुन – 6 से 7 kali
  • आयल – 5 चम्मच
  • नमक – स्वादनुसार

Chokha बनाने की विधि :

Chokha बनाने का तरीका भी एकदम अलग ही है | क्यूंकि चोखा को मैं कुकर में बनाने जा रही हूँ | तो सबसे पहले आलू छील लेंगे अब आलू, बैगन, टमाटर को अच्छे से धूल लेंगे | बैगन को बीच से दो भाग करके देख कीड़े तो नहीं पड़े है | अब गैस चालू करके कुकर को रख देंगे और 2 चम्मच आयल डाल देंगे | इसके बाद आलू,बैगन, टमाटर का डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर देंगे | इसमें हमें पानी का उपयोग बिलकुल भी नहीं करना है |

अगर पानी डाल देंगे तो चोखे का टेस्ट ख़राब हो जायेगा | तेल डालकर पकाने पर चोखे का टेस्ट एकदम भुने हुए आलू बैगन जैसा टेस्ट आता है | जब कुकर में गैस भर जाये और सिटी आने वाली हो तब गैस का फ्लेम कम कर देंगे और कम फ्लेम पर 2 मिनट पकने देंगे | 2 मिनट बाद गैस को बंद कर देंगे | जब तक सिटी निकलेगी तब तक हम अदरक, मिर्चा, लहसुन को मिक्सर में पीस लेंगे | प्याज, हरा धनिया को बारीक काट लेंगे | अब  कुकर खोलेंगे और कलछी से मैश कर देंगे | अब इसमें बारीक कटा प्याज पिसा हुआ अदरक, लहसुन, मिर्चा, हरा धनिया, नमक, आयल डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे | चोखा अब तैयार है, इसे आप लिट्टी, रोटी, चावल किसी से भी खा सकते है |

Litti Chokha Step

Litti Chokha बिहार के ही लोगों को नहीं बल्कि हर जगह के लोग खाना पसंद करते है | बहोत से लोगों को लिट्टी चोखा के साथ दाल, चावल खाना बहोत पसंद है |

नोट :

  • आलू टमाटर बैगन को काटना नहीं है खड़े ही पकाना है |
  • बैगन में कीड़े देखने के लिए दो भाग करना है |
  • अगर आलू की साइज ज्यादा बड़ी है तो उसमे दो भाग कर ले |
  • आलू, बैगन, टमाटर गरम रहे तभी मैश करना है ठंडा होने के बाद अच्छे से मैश नहीं होगा |
Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -