Dahi Bhindi Recipe | दही भिंडी रेसिपी हिंदी में

- Advertisement -

इसके पहले वाले ब्लॉग में आपको खट्टी मीठी भिंडी बनाना बताई थी | (Dahi Bhindi) भिंडी को हम कई तरीके से बना सकते है | भिंडी चाहे जैसे बनाओ अच्छी ही बनती है | तो आज मैं anufoodclab.com में Dahi Bhindi दही भिंडी की रेसिपी लेकर आयी हूँ | जो बहोत ही स्पाइसी होती है | और जल्दी बन भी जाती है |

Dahi Bhindi दही भिंडी बनाने की सामग्री :

  • Bhindi  भिंडी – आधा kg

Dahi Bhindi

  • दही –  एक कटोरी

Dahi Bhindi

  • लहसुन का पेस्ट – एक चम्मच
  • तेल – 4 से 5 चम्मच
  • हरी मिर्च – 2 लम्बे शेप में कटा हुआ
  • प्याज – एक बारीक कटा हुआ
  • हल्दी पाउडर – 1/3 चम्मच
  • धनिया पाउडर – 1 चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/3 चम्मच
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  – 1/2 चम्मच
  • नमक – स्वादनुसार

Dahi Bhindi

  • गरम मसाला  – 1/2 चम्मच
  • अमचूर पाउडर – 1 चम्मच

Dahi Bhindi  दही भिंडी बनाने की विधि :

सबसे पहले हम Bhindi भिंडी धोकर एक कॉटन के कपडे से पोछ कर सूखा लेंगे | या आप ये भी कर सकते है Bhindi भिंडी बनाने से 2 घंटे पहले धोकर रख दे ताकी भिंडी में लगा पानी सुख जाये | उसके बाद सभी भिंडी को एक साइज में काट लेंगे | अब दही लेंगे उसमे हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, गरम मसाला पाउडर डालकर अच्छे से मिला लेंगे | अब एक कड़ाई में तेल डालकर गरम करेंगे | जब तेल गरम हो जाये तो हम उसमे भिंडी को डालकर 3 मिनट तक फ्राई कर लेंगे |

एक बार फिर से कड़ाई में तेल डालेंगे उसके बाद प्याज डालकर हल्का ब्राउन होने तक भुनगे | अब अब लहसुन का पेस्ट और हरी मिर्च डाल देंगे | इसके बाद मसाला मिक्स किया हुआ दही डाल देंगे | 3 मिनट तक पकाएंगे 3 मिनट बाद भिंडी डाल देंगे भिंडी को 8 मिनट पकाएंगे जब भिंडी गल जाये तो नमक डालकर अच्छे से मिला लेंगे | 1 मिनट बाद गैस को बंद कर देंगे | बारीक कटा हरे धनिया से गार्निश कर देंगे | अब तैयार है हमारी चटपटी भिंडी, Dahi Bhindi दही भिंडी को आप रोटी,पराठा किसी भी चीज से खा सकते है | खाने में बहोत स्वादिष्ट होता है |

Anamika Maurya
Anamika Maurya
हेलो दोस्तों मेरा नाम अनामिका मौर्या है | मैं 25 साल की हु | मैं anufoodclub.com की संस्थापक हूं। मेरा जन्म जौनपुर उत्तर प्रदेश भारत में हुआ था। मैं एक ग्रहणी हूं। मेरे जीवन का मुख्य उद्देश्य लोगों को टेस्टी खाना बनाने में मदद करना है।

1 COMMENT

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

800FansLike
1,466FollowersFollow
568FollowersFollow

Related Articles

Suji Balls Recipe

Healthy Suji Balls Recipe | सूजी बॉल्स

0
anufoodclub.com में आज मैं बनाने वाली हूँ (Healthy Suji Balls Recipe) सूजी का बहोत ही स्वादिष्ट एंड हेल्दी नाश्ता | वैसे ये नाश्ता तो...
Masala Oats Recipe

Masala Oats Recipe | मसाला ओट्स रेसिपी

0
आज मैं मसाला ओट्स रेसिपी (Masala Oats Recipe) बनाने वाली हूँ | मसाला ओट्स बनाने में ज्यादा टाइम नहीं लगता है | वैसे...
Achari Aloo Recipe

Achari Aloo Recipe | अचारी आलू सब्जी

0
anufoodclub.com में आज मैं (Achari Aloo) अचारी आलू बनाने वाली हूँ | जो खाने में बहोत स्वादिष्ट लगता है | खट्टा मीठा खाना किसे...
Sabudana Kheer Recipe

Sabudana Kheer Recipe | साबूदाना खीर रेसिपी

0
आज मैं एकदम Easy Sabudana Kheer Recipe बनाने वाली हूँ बच्चों बड़ों सभी को बहोत पसंद आने वाली है | जी हाँ आज मैं...
Nimbu Pani

Nimbu Pani (Sharbat) Recipe / निम्बू पानी

0
नींबू पानी बनाने की विधि | How to Make Nimbu Pani | Easy Lemon water Recipe | नींबू शिकंजी | summer drinks गर्मी के दिन...
- Advertisement -